Sunday, June 26, 2011

26 जून: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?

26  जून: रविवार, रवि उत्तरायन, आषाढ़ कृष्णपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- एकादशी,

नक्षत्र- अश्विनी

सूर्योदय- 05:45

सूर्यास्त- 07:08

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र मेष में, सूर्य मिथुन में, मंगल वृष में, बुध मिथुन में, गुरू मेष में, शुक्र वृष में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- पश्चिम दिशा, यदि आवश्यक हो तो पान खाकर यात्रा प्रारंभ करे।

चोरी गई वस्तु- उत्तर दिशा में चोरी गई समझें, कोशिश करें तो मिलेगी

आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल-

प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। नए कार्यों की ओर रूचि होगी भ्रमण एवं यात्रा का योग बनेगा। धार्मिक कार्यों में अधिक से अधिक शामिल होने का प्रयास करेंगे। रहस्यम विधाओं की ओर आकर्षण होगा। कार्य करने की गति में तेजी आएगी। नियमों के पालन में गलती से नुकसान हो सकता है। अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे तथा प्रमोशन के मौके प्राप्त होंगे। परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। धन सामान्य रहेगा।

आज का कारोबार- 

आज कारोबार में सामान्य तेजी रहेगी। खाद्य तेल के दाम में वृद्धि होगी। अनाज, राई, मसाले, जीरा, सरसों, कपास, तिल, जौं, चावल, शक्कर के भावों में तेजी आएगी। कपड़ा कमजोर होगा। सोना-चांदी में तेजी आएगी। तांबा, पीतल, स्टील सामान्य रहेंगे। वाहन की बिक्री में तेजी होगी।




any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law
jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment