Thursday, March 31, 2011

पर्व त्यौहार



अप्रैल सन् 2011
1 अप्रैल: रंगतेरस, मधुकृष्ण त्रयोदशी, हिंगलाज पूजा, आदिकेशव दर्शन-पूजन (काशी), वारुणी पर्व-स्नान प्रात: 8.25 तक, मासिक शिवरात्रि व्रत
2 अप्रैल: केदारचतुर्दशी (काशी), चित्र चतुर्दशी, पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत.जैन)
3 अप्रैल: स्नान-दान-श्राद्ध की चैत्री अमावस्या, थाल भरुण एवं श्री भट्ट दिवस (जम्मू-कश्मीर), संवत्सर 2067 पूर्ण, लब्धिविधान व्रत 5 दिन (दिग.जैन)
4 अप्रैल: ‘क्रोधी’ नामक विक्रम संवत्सर 2068 प्रारंभ, नवसंवत्सरोत्सव, नवपंचांग फल-श्रवण, ध्वजारोहण, वासंतिक नवरात्र शुरू, कलश (घट) स्थापना, तिलक व्रत, विद्या व्रत, आरोग्य व्रत, गुडी पड़वा (महाराष्ट्र), डा.हेडगेवार जयंती, गौतम ऋषि जयंती, आर्यसमाज स्थापना दिवस
5 अप्रैल: नवीन चंद्र-दर्शन, चैती चांद-झूलेलाल जयंती (सिन्धी), अक्कलकोट के श्रीस्वामीजी की जयंती, रेमन्त-पूजन (मिथिलां.), सिंधारा दूज
6 अप्रैल: गणगौरी तीज व्रतोत्सव, सौभाग्यसुंदरी व्रत, मनोरथ तृतीया व्रत, अरुंधती व्रत, जंगत्रय (जम्मू-कश्मीर), सरहुल (बिहार), मत्स्यावतार जयंती
7 अप्रैल: वरदविनायक चतुर्थी व्रत, दमनक चतुर्थी, विश्व स्वास्थ्य दिवस
8 अप्रैल: श्रीपंचमी, श्रीरामराज्याभिषेक दिवस, हयव्रत, अनंतनाग पंचमी (जम्मू-कश्मीर), रोहिणी व्रत (जैन), पशुपतीश्वर-दर्शन (काशी), चैती छठ का खरना, दशलक्षण व्रत 10 दिन एवं पुष्पांजलि व्रत 5 दिन (दिग.जैन)
9 अप्रैल: स्कन्द (कुमार) षष्ठी व्रत, सूर्यषष्ठी व्रत (चैती छठ), यमुना जयंती महोत्सव, वासंती दुर्गापूजा-बिल्वाभिमंत्रण षष्ठी (मिथिलांचल), अशोकाषष्ठी
10 अप्रैल: वासंती दुर्गा-पूजा प्रारंभ, पत्रिका प्रवेश (मिथिलांचल), महासप्तमी व्रत, कालरात्रि सप्तमी, कमला सप्तमी, नवपद ओली शुरू (श्वेत.जैन)
11 अप्रैल: श्रीदुर्गा-महाष्टमी व्रत, अशोकाष्टमी (बंगाल), श्रीअन्नपूर्णाष्टमी व्रत एवं परिक्रमा (काशी), महानिशा पूजा, सांईबाबा उत्सव 3 दिन (शिरडी)
12 अप्रैल: श्रीरामनवमी व्रत, श्रीरामजन्मभूमि - दर्शन (अयोध्या), तारा महाविद्या जयंती, श्रीदुर्गा-महानवमी, स्वामी नारायण जयंती (अक्षरधाम), जवारे विसर्जन
13 अप्रैल: चैत्री विजयादशमी (मिथिलांचल), दशहरा (मालवा), धर्मराज दशमी, व्यतिपात महापात देर रात 1.09 से प्रात: 5.36 तक
14 अप्रैल: कामदा एकादशी व्रत, श्रीलक्ष्मीनारायण दोलोत्सव, फूलडोल ग्यारस, श्रीबांकेबिहारी जी महाराज का फूलबंगला बनना शुरू (वृंदावन), चड़क पूजा (बंगाल), डा. अम्बेडकर जयंती, वैशाखी, मेष-संक्रान्ति दिन 1.01 बजे, संक्रान्ति का विशेष पुण्यकाल प्रात: 9.01 से सायं 5.01 तक, कल्पवास शुरू (हरिद्वार), खालसा पंथ साजना दिवस, मीन (खर) मास समाप्त, आर्यभट्ट जयंती, सतुआइन संक्रान्ति
15 अप्रैल: बंगाली नववर्ष 1418 शुरू, जूडिशीतल (मिथिलांचल), मदन द्वादशी, विष्णु द्वादशी, श्यामबाबा द्वादशी, अनंगत्रयोदशी (प्रदोषकालीन), प्रदोष व्रत, श्रीहरि-दमनकोत्सव, भीमचंडी-दर्शन, रुक्मिणी जयंती
16 अप्रैल: महावीर जयंती (जैन), शिव दमनक चतुर्दशी, मीनाक्षी कल्याणम् (द.भारत), मदनभंजिका चतुर्दशी (मिथिलां.), रत्नत्रय व्रत 3 दिन (दिग.जैन)
17 अप्रैल: पूर्णिमा व्रत, श्रीसत्यनारायण व्रत-कथा, पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत.जैन), Palm Sunday (Christian)
18 अप्रैल: स्नान-दान की चैत्री पूर्णिमा, श्रीहनुमान जयंती, छत्रपति शिवाजी की पुण्यतिथि, वैशाख स्नान-नियम प्रारंभ, षोडशकारण व्रत पूर्ण (दि.जै.)
19 अप्रैल: कच्छपावतार जयंती, वैशाख के प्रत्येक मंगलवार को श्रीमंगलनाथ-दर्शन (उज्जयिनी), आशा द्वितीया, Pesach (Jewish)
20 अप्रैल: सूर्य सायन वृष में दिन 3.49 बजे, सौर ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ
21 अप्रैल: संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, अनुसूइया जयंती
22 अप्रैल: श्रीपंचमी (जम्मू-कश्मीर), Good Friday (Christian)
23 अप्रैल: वेताल षष्ठी (जम्मू-कश्मीर), कोकिला षष्ठी (मिथिलांचल), बाबू कुँवर सिंह जयंती (बिहार, झारखण्ड), Easter Saturday (Christian)
24 अप्रैल:भानु सप्तमी, शर्करा सप्तमी (मिथिलांचल), Easter Sunday (Christian)
25 अप्रैल: शीतलाष्टमी-बसौड़ा, कालाष्टमी व्रत, वैधृति महापात रात्रि 9.44 से देर रात 3.20 तक
26 अप्रैल: चण्डिका नवमी व्रत
28 अप्रैल: वरूथिनी एकादशी व्रत, श्रीवल्लभाचार्य महाप्रभु जयंती, श्रीवल्लभ संवत् 534 प्रारंभ, पंचकोशी-पंचेशानि यात्रा शुरू (उज्जयिनी)
29 अप्रैल: एकादशी व्रत (निम्बार्क वैष्णव), वंजुली महाद्वादशी
30 अप्रैल: शनि-प्रदोष व्रत


Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email :sun_astro37@yahoo.com


No comments:

Post a Comment