Sunday, April 24, 2011

जानिए क्या कहते हैं आपके चेहरे के तिल...



ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे माध्यम बताए गए हैं जिनसे किसी भी व्यक्ति के भूत-भविष्य, वर्तमान और स्वभाव को आसानी से जाना जा सकता है। इन्हीं माध्यमों में से एक है शरीर पर होने वाले तिल से स्वभाव और भविष्य मालुम करना।


ज्योतिष अनुसार हमारे शरीर पर तिल होना भी भविष्य में होने वाली घटनाओं और सफलता या असफलता को दर्शाता है।

यदि आपके चेहरे पर तिल हैं तो जानिए, क्या कहते हैं ये तिल...

- यदि आपके माथे के दाहिनी ओर तिल है तो आपके पास धन हमेशा बढ़ता रहेगा। ऐसे लोगों के धन की कमी नहीं रहती है।


- माथे के बायीं ओर तिल संकट भरे जीवन की ओर इशारा करता है। इन लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी पर्याप्त धन की प्राप्ति हो पाती है।


- यदि ठुड्डी पर तिल है तो प्रेम संबंध में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।


- दोनों भौहों पर तिल है तो आपका अधिकांश समय यात्रा में बितेगा।


- दाहिनी आंख पर तिल अच्छे प्रेम संबंध को दर्शाता है।


- बायीं आंख का तिल चिंता और दुख की ओर इशारा करता है।


- दाहिने गाल का तिल मतलब धनवान होने के योग हैं।


- बाएं गाल पर तिल निर्धनता का प्रतिक है।


- होंठ पर तिल वाले कामुक होते हैं।


- होंठ के नीचे तिल वाले निर्धनता की ओर इशारा करते हैं।


- कान पर तिल वाले व्यक्ति अल्पायु होते हैं।


ध्यान रहे स्त्री के बायीं ओर के तिल शुभ होते हैं जबकि पुरुष के लिए दाहिनी ओर के तिल शुभ रहते हैं।


Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email :sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment