Tuesday, May 17, 2011

18 मई: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?



18 मई: बुधवार, रवि उत्तरायन, ज्येष्ठ कृष्णपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- प्रतिपदा,

नक्षत्र- अनुराधा 

सूर्योदय- 05:56

सूर्यास्त- 06:53

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र वृश्चिकमें, सूर्य वृष में, मंगल मेष में, बुध मेष में, गुरू मेष में, शुक्र मेष में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- जहां तक संभव हो उत्तर दिशा में यात्रा न करें यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा करें।

चोरी गई वस्तु- दक्षिण दिशा में चोरी गई समझें, कोशिश करें तो जल्दी हीे मिल जाएगी।

 आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल-

इस वर्ष आपको अपने किये हुए कार्यो का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। अपनी मेहनत से आप सब कुछ प्राप्त कर लेंगे। व्यापार के लिए आपको कई यात्राओं पर जाना होगा। नौकरी में आपके कार्यो को सराहा जाएगा। कार्यस्थल पर वातावरण मनमाफिक रहेगा। परिवार के लिए आप सब कुछ न्यौछावर करने का राजी रहेंगे। धन की प्राप्ति से हर्ष प्राप्त होगा। नए क्षेत्र में प्रवेश होगा।

आज का कारोबार- 

आज चर चल नक्षत्र में व्यापार में वृद्धि का योग है। साबूदाना, मूंगफलीदाना, मसाला, नारीयल,  दाना, मावा, सुखे मेवे, नारियल, खोपरा, मूंग दाल, चना, में तेजी रहेगी। शेयर के भाव में गिरावट होगी। सोना-चांदी में भावों में मामुली कमी से खरीददारी तेज होगी।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment