Tuesday, May 3, 2011

एक छाता आपको बना सकता है मालामाल



लगातार बढ़ते तापमान ने सभी को बेहाल कर दिया है। इन दिनों सूर्य अपने पूरे प्रभाव दिखाएगा और ऐसे में गर्मी और अधिक बढ़ेगी। समर्थ लोग तो इस गर्मी से बचने के लिए कई प्रकार के प्रयास अवश्य ही करते हैं लेकिन गरीब और असमर्थ लोगों को इससे बचने के लिए कोई सही उपाय नहीं मिल पाता है। ज्योतिष के अनुसार ऐसे लोगों को छाया का दान करने से हमारे सभी मनोरथ पूरे होते हैं और सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही धन संबंधी परेशानियां भी दूर होती हैं।

ज्योतिष के अनुसार शनिदेव को सबसे अधिक क्रूर ग्रह माना गया है और इन्हें न्यायाधिक का पद भी प्राप्त है। हमारे अच्छे-बुरे कर्मों का ठीक वैसा ही फल हमें प्रदान करते हैं। इसके अलावा शनिदेव गरीब लोगों का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। गरीब और असमर्थ लोगों की मदद करने वाले व्यक्तियों से शनि विशेष प्रसन्न रहते हैं और उन्हें शुभ फल धन आदि रूप में प्रदान करते हैं। गर्मी के दिनों में सबसे ज्यादा गरीबों का बुरा हाल होता है, ऐसे में उन्हें इस परेशानी से बचाने पर उनकी दुआं के प्रभाव ेसे हमारे सभी बिगड़े कार्य बन जाएंगे।

गर्मी से बचाने के लिए सबसे अच्छा उपाय है छाया का दान। धूप से बचाव से के लिए जगह-जगह टेंट, छत, चद्दर आदि लगाकर यह दान किया जा सकता है। इसके अलावा किसी गरीब व्यक्ति को या किसी ब्राह्मण को काले रंग का छाता दान करने से भी कई शुभ फल प्राप्त होते हैं। काला रंग शनि से संबंधित है और इसी वजह से शनिदेव के कुप्रभाव से बचने के लिए काले रंग की वस्तुओं का दान किया जाता है। गर्मी में छाते का दान निश्चित ही आपकी कई प्रकार की परेशानियां का प्रभाव कम करेगा।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment