Tuesday, June 7, 2011

08 जून: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?

08 जून: बुधवार, रवि उत्तरायन, ज्येष्ठ शुक्लपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- सप्तमी

नक्षत्र- मघा, दोपहर 1:50 के बाद पूर्वाफाल्गुनी

सूर्योदय- 05:56

सूर्यास्त- 06:53

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र सिंह में, सूर्य वृष में, मंगल मेष में, बुध वृष में, गुरू मेष में, शुक्र वृष में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- जहां तक संभव हो उत्तर दिशा, में यात्रा न करें यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा करें।

चोरी गई वस्तु- उत्तर दिशा में चोरी गई समझें, कोशिश करें तो मिल सकती हैं।

कैसा होगा साल-

आज जिनका जन्मदिन है उनके लिए यह वर्ष अपनी उद्यम शक्ति एवं उर्जा से आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल होंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा तथा आप समाज में आप सराहे जाएंगे। जून से अगस्त का समय संघर्षमय रहेगा। उस समय आपको छोटी से छोटी बात के परेशान होना पड़ेगा। धन के मामलों में भी रूकावट आएगी। जून में फिर अच्छा समय आएगा नौकरी में पदोन्नति तथा धन की आवक होगी माता-पिता से संबध मधुर होंगे। आप सुखमय जीवन व्यतीत करेंगे। आपकी आर्थिक  स्थिति में सुधार  होगा। सम्मानित होंगे।

आज का कारेबार-

उग्र क्रुर नक्षत्र में व्यापार सामान्य होने की उम्मीद है। ग्राहकी कमजोर रहेगी। आवश्यक वस्तुओं के दामों में कमी आएगी। किराना, मसाला, गेंहू, दाल, तेल, रूई, सुखे मेवे के भावों में कमी आएगी। निवेश हेतु समय उत्तम है। वादा बाजार भी कमजोर रहेगा। तेल कीमतों में वृद्धि होगी। धातुओं के भी दामों में कमी रहेगी। सोना-चांदी में भाव सामान्य रहेगा।




Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment