Monday, June 6, 2011

18 माह बाद राहु-केतु ने बदली राशि, जानिए आप पर क्या होगा असर?



सोमवार को राहु एवं केतु दोपहर में राशि परिवर्तन करेंगे। राहु वृश्चिक राशि में एवं केतु वृषभ राशि में गोचर होंगे। यह दोनों मिथुन एवं धनु से इन राशियों में आएंगे। धनु राशि वालों को इससे बड़ी राहत महसूस होगी। डेढ़ वर्ष से चली आ रही असमंजस की स्थितियों से निजात प्राप्त होगी। मिथुन के लिए केतु का अलग होना लाभकारी होगा। अब वह लाभ की स्थिती में आ जाएंगे। इतने दिनों से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। कुछ पंचांग के अनुसार राहु-केतु ने 3 मई 11 को ही राशि परिवर्तन कर लिया था लेकिन कुछ पंचांग के अनुसार राहु-केतु 6 जून 11 को राशि बदलेंगे।

लुधियाना के ज्योतिषाचार्य वरिन्दर कुमार के अनुसार राहु वृश्चिक में आने से वृश्चिक वाले अशांत हो जाएंगे। उनके दिमाग में दो तरह की बातें चलेंगी तथा नकारात्मक पक्ष ज्यादा हावी रहेगा। राहु थोड़ी आर्थिक परेशानी भी देगा साथ ही मानसिक अशांति रहेगी।

शनिवार को काले कुत्ते को ब्रेड एवं दूध पीलाने से लाभ होगा। यह स्थिति अठारह माह तक रहेगी। राहु-केतु हर 18 माह में राशि बदलते हैं।

ज्योतिषाचार्य वरिन्दर कुमार के अनुसार केतु का वृषभ राशि में गोचर लाभदायक रहेगा। वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। जिन युवाओं के विवाह में रुकावटें आ रही हैं उनकी शादी केतु की गोचर में तय होने के योग हैं। धन की वृद्धि होगी। नौकरी में भी लाभ होगा।

अन्य राशियों पर असर-

वृषभ, कन्या, कुंभ, धनु- शुभ

मिथुन, तुला, मकर, सिंह- सम

मेष, कर्क, वृश्चिक, मीन- अशुभ


ज्योतिषाचार्य वरिन्दर कुमार
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com




No comments:

Post a Comment