Monday, June 20, 2011

21 जून: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?

21  जून: मंगवार, रवि उत्तरायन, आषाढ़ कृष्णपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- षष्ठमी,

नक्षत्र- शतभिषा,

सूर्योदय- 05:45

सूर्यास्त- 07:08

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र कुंभ में, सूर्य मिथुन में, मंगल वृष में, बुध मिथुन में, गुरू मेष में, शुक्र वृष में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- उत्तर दिशा, यदि आवश्यक हो तो, गुुड़-धनिया सेवन कर के प्रस्थान करें।

चोरी गई वस्तु- दक्षिण दिशा मेंं चोरी गई समझें, कोशिश करें तो जल्दी ही मिल जाएगी।

कैसा होगा साल-

इस वर्ष आपको पूर्व से ज्यादा कार्य करना होगा किंतु इस वर्ष लाभ ज्यादा होगा। अधिकारी आपकी बातों को महत्व देंगे तथा आपकी जिम्मेदारी भी दोगुनी होगी। सुखद आश्चर्यजनक कार्य होंगे। सोचे हुए कार्य पूर्ण होने का वर्ष है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवन साथी से पूर्व में चली आ रही कटुता समाप्त होगी। व्यापार बदलने का मन बनेगा। नए कार्य की ओर आकर्षित होंगे। संतान आपका साथ देगी। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। नए मकान, दुकान की प्राप्ति होगी।

आज का कारोबार-

पुन: तीसरा चर चल नक्षत्र व्यापार के लिए शुभ होगा। खरीद्दारी में तेजी रहेगी। सूत, कपास, जूट, सरसों, सोयाबीन, कपड़ा, उड़द, चना, तिल, मसाले आदि में तेजी रहेगी। किराना समान भी तेजी लिए होगा। सोना-चांदी के भाव भी तेज रहेंगे। सेंसेक्स सामान्य रहेगा।




any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law
jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment