Friday, June 3, 2011

क्या आपका जन्म शुक्रवार को हुआ है, अगर हां तो...



किसी भी व्यक्ति के जीवन पर ग्रह नक्षत्रों का प्रभाव तो पड़ता ही है, लेकिन जन्म लेने वाले वार का भी प्रभाव पड़ता है क्योंकि सप्ताह के सभी दिन अलग-अलग ग्रह से विशेष प्रभावित होते हैं।

ज्योतिष के अनुसार सप्ताह का हर दिन किसी न किसी ग्रह का होता है। जैसे रविवार को सूर्य, सोमवार को चंद्र और मंगलवार को मंगल देव का दिन माना गया है उसी प्रकार शुक्रवार को शुक्र देव का दिन माना गया है। इस दिन जन्म लेने वाले लोगों पर शुक्रदेव का विशेष प्रभाव होता है और ऐसे व्यक्तियों का जीवन शुक्रदेव के स्वभाव के अनुसार सुखमय और ऐश्वर्यपूर्ण होता है।



-शुक्रवार के दिन जन्म लेने वाले जातक हंसमुख, बुद्धिमान और मधुरभाषी होते हैं। सहनशीलता इनके स्वभाव का महत्वपूर्ण गुण होता है।

- राजसिक गुण का ग्रह होने के कारण शुक्र देव के प्रभाव से इस दिन जन्में जातक को ऐश्वर्यपूर्ण वन पसंद होता है।

- शुक्र देव के इसी प्रभाव से इस दिन जन्म लेने वाले लोगों का खान-पान और रहन सहन उच्च स्तर का होता है।

- शुक्रवार के दिन जन्म लेने वाले लोग विचारों में उलझे रहते है साथ ही इनके विचार बिखरें रहते हैं।

- शुक्रवार के दिन जन्म लेने वाले जातक सुन्दर और प्रभाशाली होते हैं। इनका चेहरा गोल, आंखें सुन्दर और शरीर हष्ट-पुष्ट होता है।

- ऐसे लोगों की औषधि ज्ञान और ज्योतिष विज्ञान में विशेष रूची, शुक्र देव के विशेष प्रभाव के कारण होती है।

- शुक्र देव जातक को धनवान, बहुमुखी प्रतिभा वाला, और प्रत्येक कला मे रूची रखने वाला बनाते है।

- शुक्र को राक्षसों का गुरू माना गया है इसलिए शुक्रवार को जन्म लेने वाले लोग देवताओं के विरोधी होते है। 

   इन्हे पूजा-पाठ और धर्मिक कार्यों में रूची नही होती।



Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com


No comments:

Post a Comment