Friday, July 8, 2011

नए कपड़े खरीदे शुक्रवार को क्योंकि...



सजने संवरने का शोक हर इंसान को होता है। इसीलिए हर व्यक्ति अपने व्यक्तित्व को और अधिक निखारने के लिए अच्छे से अच्छे कपड़ों का चुनाव करता है। नए कपड़े पहनकर फिलगुड तो सभी करते हैं लेकिन ज्योतिष के अनुसार यदि नए कपड़े शुक्रवार के दिन खरीदें जाएं या नए कपड़े शुक्रवार को पहने जाएं तो उसके अनेक लाभ है।

ज्योतिष के अनुसार हर कार्य के लिए एक विशेष वार बताया गया है। शुक्रवार को कपड़ों की खरीदी के लिए विशेष वार माना गया है। जबकि शनिवार को नए वस्त्र खरीदना व रविवार को नए वस्त्र धारण करना अच्छा नहीं माना जाता है। इसका मुख्य कारण यह है कि ज्योतिष के अनुसार शुक्र को धन, ऐश्वर्य व सुख, वस्त्र का कारक ग्रह माना जाता है।

मान्यता है कि शुक्रवार को नए कपड़े खरीदने पर शुक्र प्रसन्न होते हैं व उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन नए कपड़े खरीदने से वस्त्र पहनने से वो लंबे समय तक साथ निभाते हैं। साथ ही शीघ्र ही वस्त्र लाभ होता है। यानी शुक्रवार को वस्त्र खरीदने से वस्त्र लक्ष्मी प्रसन्न होती है और खरीदने वाले के पास हमेशा वस्त्र समृद्धि बनी रहती है। इसीलिए शुक्रवार के दिन नए कपड़े खरीदने चाहिए।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

 

No comments:

Post a Comment