Monday, August 15, 2011

जानिए 16 अगस्त का राशिफल, आज कौन से देवता की पूजा करें?



ज्योतिष के अनुसार सभी राशियों के लिए अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा का अलग-अलग महत्व बताया गया है। मंगलवार के दिन आपको कौन से देवता की पूजा से विशेष लाभ प्राप्त होगा और राशि अनुसार यह आपके लिए कैसा रहेगा? जानिए अपना राशिफल...

मेष- न्यायलयीन कार्यों में विजय प्राप्त होगी। कष्ट से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में परिवार की सहायता से सफलता मिलेगी। नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। प्रेम में सफलता मिलेगी। जीवन साथी के साथ भ्रमण मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। हनुमानजी को दूध और जल चढाएं। शुभ रंग महरुन, अंक 3.

वृषभ- हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। अध्ययन में रूचि होगी। धन के लेन-देन में जागरुक रहें। व्यापार के लिए यात्रा हो सकती है। सरकारी तंत्र से कुछ परेशानी हो सकती है। जीवन साथी से विवाद हो सकता है। संयम रखें। गुरु का सम्मान करें। शुभ रंग काला, अंक 4.

मिथुन- विदेशों से लाभ प्राप्त होगा। संबंधों में सुधार होगा। सबका सम्मान करें। निर्णयों में सटीकता रहेगी। नए व्यवसाय के लिए प्रयास विफल हो सकता है। प्रोफेशन में सफलता हाथ लगेगी। विवाह योग्य जातकों को विवाह प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। प्रेम में सफल होंगे। हनुमानजी को लाल फूल चढ़ाएं। शुभ रंग लाल, अंक 5.

कर्क- भ्रमण मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। कारोबार में व्यस्तता रहेगी। नौकरी में नए कार्य प्राप्त होंगे। आय के नए स्रोतों की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रस्ताव में निराशा हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। गायत्री मंत्र का जाप करें। शुभ रंग हरा, अंक 6.

सिंह- संयम पूर्वक कार्य करें। आपके वार्तालाप से अन्य को नाराजी हो सकती है। संतान के साथ मित्रतापूर्ण  व्यावहार करें। व्यापार में थोड़े लाभ से निराशा होगी। कार्य स्थल पर विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। उपहार मिलेगा। गणेशजी की अराधना करें। शुभ रंग केशरी, अंक 2.

कन्या- नए मकान, वाहन खरीदने का मन होगा। धन व्यय करनें में जल्दबाजी नहीं करें। कारोबार के लिए नए संपर्क करने पड़ेगें। नौकरी में आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। जीवन साथी से सम्मान मिलेगा।  सूर्य को अर्ध्य दें। शुभ रंग लाल, अंक 1.

तुला- कार्य की अधिकता रहेगी। क्रोध ना करें। परिवार में विवादपूर्ण स्थिति बनेगी। व्यापार में तेजी से कार्य मिलेगा। सभी साथीगणों से आपको सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता होगी। प्रेम में सफलता मिलेगी। गणेशजी का दर्शन करें। शुभ रंग गुलाबी, अंक 8.

वृश्चिक- संबंधों का लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा। संतान से सुख मिलेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। अधिकारी आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। पति-पत्नि के मध्य सामंजस्य रहेगा। प्रेम प्रस्ताव विफल हो सकता है। माता-पिता का आर्शीवाद लें। शुभ रंग नीला, अंक 9.

धनु- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुख मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यापार उत्तम रहेगा। कार्य स्थल पर वातावरण सौहार्द पूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन में विवाद हो सकता है। प्रेम में कलह होगा। दूध का सेवन नहीं करें। शुभ रंग भूरा, अंक 11.

मकर- विवादों में विजय प्राप्त होगी। काम सफल होंगे। आवश्यक कार्य हेतु ऋण लेना पड़ सकता है। कार्य के प्रति गंभीर रहेंगे। कारोबार  लाभदायक होगा। नौकरी में तरक्की होने का योग है। दांपत्य जीवन में सामजंस्य बना रहेगा। प्रेम प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। गरीब को दान करें। शुभ रंग आसमानी, अंक 12.

कुंभ- सोचे हुए कार्य आसानी से संपन्न होंगे। माता से सुख मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। नए कारोबार की रुपरेखा बनेगी। व्यापार का विस्तार होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवन साथी से सहयोग मिलेगा। पीपल पर जल चढ़ाएं। शुभ रंग सफेद, अंक 8.

मीन- अनर्गल बातों का सहारा न लें। झूठ बोलने से बचें। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में किसी कारण विवाद हो सकता है। नौकरी में अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वैवाहिक संबंधों में मिठास रहेगी। चावल खाने का त्याग करें। शुभ रंग स्लेटी, अंक 7.


any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment