Friday, August 19, 2011

सफलता व यश के साथ नए बदलाव लाएगा यह सूर्य मंत्र



जीवन में सुख-दु:ख बदलाव का कारण होते हैं। किंतु सफलता के साथ आए सुख इंसान के चरित्र, स्वभाव, बोल व व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाकर निराशा और असफलता की सारी यादों को पीछे धकेल देते हैं। ऐसी सफलता पाने और संभालने के लिए व्यावहारिक उपायों के साथ ही धार्मिक उपायों में भगवान सूर्य की उपासना प्रभावी मानी जाती है।

इसी क्रम में रविवार को सूर्यदेव की उपासना में शास्त्रों में बताए विशेष मंत्र का स्मरण सफलता के साथ यशस्वी भी बनाता है। यही नहीं यह त्वचा संबंधी रोगों का अंत कर बेहतर स्वास्थ्य और सारे सुख भी देता है।

जानते हैं यहां विशेष सूर्य नाम मंत्र व पूजा की सरल विधि -

- रविवार को प्रात: स्नान के बाद सफेद वस्त्र पहन सूर्य देव का ध्यान कर पवित्र जल से अर्घ्य दें।

- नवग्रह मंदिर या घर के देवालय में ही भगवान सूर्य देव को लाल चंदन का लेप करें, कुकुंम, चमेली और कनेर के फूल अर्पित करें। भगवान सूर्यदेव को मोदक या लड्डू का भोग लगाएं। धूप व घी के दीप लगाकर नीचे लिखा सूर्य मंत्र मन ही मन सफलता और यश की कामना के साथ बोलें -

विष्णवे ब्रह्मणे नित्यं त्र्यम्बकाय तथात्मने।

नमस्ते सप्तलोकेश नमस्ते सप्तसप्तये।।

हिताय सर्वभूतानां शिवायार्तिहराय च।

नम: पद्मप्रबोधाय नमो वेदादिमूर्तये।

- पूजा व मंत्र जप के बाद सूर्य आरती कर दीपज्योति ग्रहण करें। क्षमा प्रार्थना जरूर करें।




any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment