Wednesday, August 31, 2011

किस राशि वालों के लिए कैसा रहेगा बुधवार?



आपकी राशि के सितारे बताते हैं, कैसा रहेगा आपका दिन? पढि़ए दैनिक राशिफल और जानें सितारे क्या इशारा करते हैं आपकी राशि के लिए..

मेष- सफल लोगों से सम्मान प्राप्त करेंगे। विदेश से धन का लाभ होगा। धार्मिक कृत्य करने की प्रवृत्ति रहेगी। कारोबार में आपका वर्चस्व स्थापित होगा। परिवार से सहयोग की प्राप्ति होगी। नए संपर्को से लाभ प्राप्त होगा। यात्राओं की संभावना बनेगी। सूर्य का पूजन करें। शुभ रंग हरा,अंक 5

वृषभ- सुख,अचल संपत्ति, वाहन, साथी एवं घर के सुखों को प्राप्त करेंगे। कोई बहुप्रतिक्षित कार्य संपन्न होगा। अपने कार्य में आप सर्वश्रेष्ठ साबित होंगे। धन को संग्रह करें अचानक व्यय की जरुरत पड़ सकती है। परिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। किसी गरीब को अन्न का दान करें। शुभ रंग सफेद,अंक 4

मिथुन- स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। संतान से आपको सहायता प्राप्त होगी। नए कारोबार में प्रवेश हानिकारक हो सकता है। परिवार में मतभेद हो सकता है। स्थांतरण का योग है। विष्णु का दर्शन करें। शुभ रंग नीला,अंक 12

कर्क- समय आराम से कटेगा। धन संपत्ति की वृद्धि होगी। आपके कार्यो की सराहना होगी। माता-पिता से सहायता मिलेगी। कार्य आसानी से संपन्न होंगे। पारिवारिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। अत्यधिक मेहनत से थकान हो सकती है। पीपल पर दुध चढ़ाएं। शुभ रंग केशरी,अंक 10

सिंह- आप महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। कार्य समय पर संपन्न होने से हर्ष रहेगा। मित्रों एवं सहयोगियों से मदद प्राप्त होगी। व्यापार के लिए छोटी यात्रा हो सकती है। आदित्यह्रदय स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग लाल,अंक 8

कन्या- सभी और से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक मित्रों से मुलाकात होगी। भ्रमण मनोरंजन पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। अधिनस्थों से सहयोग प्राप्त होगा। नई जिम्मेदारी संभालने का अवसर प्राप्त होगा। कार्य सुचारु होंगे। शिव को बिल्व पत्र समॢपत करें। शुभ रंग भूरा,अंक 11

तुला- सरकारी अफसरों,माता-पिता एवं वरिष्ठजनों से संबंध अति मधुर होंगे। सभी से सहयोग मिलेगा। अपने कार्य से आपको संतुष्टि रहेगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। कानूनी कार्यो में आपकी विजय होगी। जमीन से लाभ होगा। मिश्री के साथ दुध का सेवन करें। शुभ रंग हरा,अंक 9

वृश्चिक- आपको कड़ा परिश्रम करना होगा। लगातार की गई मेहनत आपको थका देगी। कार्य नहीं होने से मन में खिन्नता होगी। धन की कमी परेशानी देगी। परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। वरिष्ठ का अनादर आपको मुसीबत में डाल सकता है। हनुमानजी को तेल का दीपक लगाएं। शुभ रंग स्लेटी,अंक 3

धनु- संकटों का आप डटकर सामना करेंगे। आत्मविश्वास मेें वृद्धि होगी। अधिकारी आपकी कार्यशैली की तारीफ  करेंगे। पदोन्न्ती के अवसर प्राप्त होंगे। धन की पूर्ती करने के लिए ऋण लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। किसी गरीब को किताब का दान करें। शुभ रंग आसमानी,अंक 7

मकर- अनुभवी व्यक्ति को साथ लेकर कार्य करे। दिन अच्छा है,किंतु जल्दबाजी में आप अवसर चूक सकते हैं। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक कार्य संपन्न होंगे। क्रोध आपकी कमजोरी साबित हो सकता है। बेकार की बातों में समय ना गवाएं। रात को चावल का सेवन न करें। शुभ रंग पीला,अंक 2

कुंभ- कार्य स्थल पर वातावरण मनमाफिक रहेगा। सभी का सहयोगात्मक रवैया रहेगा। बेकार की बातों मे समय बर्बाद नहीं करं। कारोबार में सफलता प्राप्त करेंगे। कार्य निश्चित समय पर पूर्ण होंगे। प्रणय संबधों में प्रगाढ़ता आएगी। गणेशजी का दर्शन करें। शुभ रंग गुलाबी,अंक 1

मीन- बच्चों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ती होगी। भ्रमण पर जाने हेतु मन बनेगा। अचानक धन की प्राप्ती होगी। अटका हुए धन की प्राप्ती होगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखे। दुर्गाजी की अराधना करं। शुभ रंग महरुन,अंक 6


any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment