Sunday, August 7, 2011

जानिए, फ्रेंडशिप डे पर राशि अनुसार दोस्तों को किस रंग का गिफ्ट दें?



दोस्तों को खुश करने के लिए फ्रेंडशिप डे पर गिफ्ट देने की परंपरा है। जानिए ज्योतिष से अपनी राशि के अनुसार प्रिय दोस्त को किस रंग का उपहार या गिफ्ट दें...

मेष- इस राशि का स्वामी मंगल है। मंगल का पसंदीदा रंग लाल है अत: आपको उपहार में लाल वस्तुओं का उपहार देना चाहिए।

वृषभ- इस राशि का स्वामी शुक्र है। सफेद रंग शुक्र का प्रिय रंग है अत: आपको उपहार में सफेद वस्तुओं का चयन करना चाहिए।

मिथुन- इस राशि का स्वामी बुध है। बुध ग्रह का प्रिय रंग हरा है अत: इन्हें उपहार में हरे रंग की वस्तु देनी चाहिए।

कर्क- इस राशि का स्वामी चंद्र ग्रह है और इसका प्रिय रंग सफेद है। अत: इस राशि के लोगों को उपहार में सफेद वस्तुएं देना लाभदायक रहेगा।

सिंह- इस राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है, सूर्य का प्रियं रंग लाल एवं सुनहरा पीला माना जाता है। अत: इन्हें उपहार में लाल वस्तुओं का चयन करना चाहिए।

कन्या- बुध राशि के स्वामित्व राशि वालों को उपहार में हरे रंग की वस्तुएं देना चाहिए।

तुला- शुक्र के स्वामित्व वाली इस राशि के लोगों को गिफ्ट में सफेद रंग की आयटम्स देना शुभ रहेगा।

वृश्चिक- मंगल के स्वामित्व वाली इस राशि के लोगों को उपहार में लाल, नारंगी वस्तुएं देने से विशेष लाभ प्राप्त होगा।

धनु- इस राशि का स्वामी ग्रह गुरु है। पीला रंग बृहस्पति ग्रह का प्रिय रंग माना जाता है। अत: इन्हें उपहार में पीली वस्तु का चयन करना फायदेमंद रहेगा।

मकर- शनि के स्वामित्व वाली इस राशि के लोगों को उपहार मे नीली एवं काली वस्तुओंं का चयन करना चाहिए क्योंकि नीला और काला रंग शनि के प्रिय रंग है।

कुंभ- इस राशि के लोग शांत प्रकृति के होते है। इस राशि का स्वामी ग्रह शनि है अत: इन्हें उपहार में नीली वस्तुओं का चयन करें। 

मीन- इस राशि का स्वामी गुरु है। इन्हें उपहार में पीली वस्तुएं देने से विशेष लाभ प्राप्त होगा।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

 

No comments:

Post a Comment