Thursday, September 22, 2011

22 सितंबर की रात को कन्या राशि में चार बड़े ग्रह सूर्य, बुध, शुक्र और शनि



22 सितंबर की रात को कन्या राशि में चार बड़े ग्रह सूर्य, बुध, शुक्र और शनि आ जाएंगे। सूर्य और शनि एक दूसरे के शत्रु है। बुध अपनी उच्च राशि में रहेगा और शुक्र अपनी निच राशि में आ जाएगा। ग्रहों की ये स्थिति 4 अक्टुबर तक रहेगी। जानें ग्रहों की ये चौकड़ी आप पर क्या असर डालेगी और आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा 22 सितंबर से 4 अक्टुबर तक का समय...



मेष- चार ग्रहों के कारण इस राशि वालों को बहुत फायदा होने वाला है। इस राशि वालों को पैसों से संबंधित बड़ा फायदा होने का योग बनेगा। ऋण संबंधित सभी कार्य पूरे होंगे। मुकद्दमों में जीत मिलेगी।

वृष- इस राशि के विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। चार ग्रहों की चौकड़ी इस राशि वालों को अचानक सफलता दिलाने वाली रहेगी साथ ही धन लाभ के योग भी बनेंगे।

मिथुन- चतुग्र्रही योग मिथुन राशि वालों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। इस राशि वालों को भूमि, भवन और वाहन संबंधित लाभ होने के पूरे योग बन रहे हैं।

कर्क- इस राशि वालों के लिए भी ये चारों ग्रह अच्छा फल देने वाले ही रहेंगे। कर्क राशि वालों को मित्रों भाइयों और सहयोगियों से लाभ मिलेगा। अचानक धन लाभ होने के भी पूरे योग बनेंगे।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए समय थोड़ा मेहनत भरा और कठीन होगा। इस राशि वालों को धन संबंधित अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या- कन्या राशि में ही चारों ग्रहों का आ जाना अच्छा फल देने वाला ही रहेगा। इस राशि वालों के  स्थान परिवर्तन, पदोन्नति और बदलाव के योग बनेंगे। कन्या राशि में चार ग्रहों के कारण इस राशि वालों का प्रभाव दिनों दिन बढ़ता रहेगा।

तुला- इस राशि वालों के लंबे समय के लिए निवेश के योग बनेंगे। तुला राशि वालों को इस समय में यात्राओं से लाभ मिलेगा। विपरित परिस्थिति के रूप में विरोध का भी सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक- ग्रहों की चौकड़ी का सबसे ज्यादा लाभ इस राशि वालों को मिलेगा। इस राशि के लाभ भाव में चार ग्रह होने के कारण वृश्चिक राशि वालों को हर तरह का लाभ मिलेगा। अचानक पैसा मिलेगा। हर कार्य पूरे होंगे।

धनु- ये चार ग्रह धनु राशि वालों को कार्यक्षेत्र में लाभ देने वाले रहेंगे। इनसे कार्यक्षेत्र में अच्छी स्थितियां बनेंगी। पदोन्नति और पद वृद्धि के योग बनेंगे। इस राशि वालों को पेतृक व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

मकर- मकर राशि वालों को बाहरी स्थानों से शुभ समाचार मिलने के योग बनेंगे। महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन से अचानक लाभ होने होगा।

कुंभ- इस राशि वालों के लिए समय अच्छा नहीं रहेगा। कुंभ राशि वालों को अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना चाहिए। पेट संबंधित रोग होने के योग बनेंगे। अपनी योजनाएं गुप्त रखें।

मीन- इस राशि के अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। ये चार ग्रह मीन राशि वालों को पार्टनरशिप के काम में फायदा देने वाले रहेंगे। इस राशि वालों को दैनिक जीवन के कार्यों में इस राशि वालों को बड़ा लाभ मिलने के योग बनेंगे।



any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment