Thursday, September 1, 2011

इस महीने के ग्रह नक्षत्र कैसे रहेंगे आपके लिए



बदलते ग्रह नक्षत्र आपकी राशि के लिए कैसे रहेगें? इस महीने के सितारें क्या असर डालेंगे आपकी राशि पर जानिए सितारों की चाल से इस महीने का राशिफल

मेष- व्यवसायिक क्षेत्रों से संबंधित कोर्ट कचहरी मामले लम्बे खींच सकते हंै। व्ययों पर नियन्त्रण रहने से भी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। माता के स्वास्थ्य में कमी को अनदेखा करने से बचें। माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपको परेशानी हो सकती है।

वृष- नौकरी में परिवर्तन करने से बचें। संघर्ष, मेहनत करते रहने से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। भूमि से संबंधित कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। यह स्थिति इस महीने के मध्य के बाद ही अनुकूल होगी। माह के अन्त में आप नया घर लेने का विचार बना सकते है।

मिथुन- निर्णय लेते हुए संयम से काम लेना होगा। अपनी क्षमता से अधिक अपने व्यापारिक क्षेत्रों को फैलाना सही नहीं होगा। आपकी सफलता में दौड-धूप व विवादों का समावेश बना रहेगा। सन्तान की सफलता से आपके उत्साह में वृद्धि होगी।

कर्क- महीने की शुरुआत में स्वयं में जोश, उत्साह के भाव में कमी न आने दें तथा इस माह में आपको जोखिम पूर्ण कार्यों को करने में संकोच हो सकता है लेकिन साहस को बनाए रखें। सितंबर में आपको पैसों से संबंधित परेशानियां हो सकती है।

सिंह- इस राशि वालों के महीने के शुरुआती दिनों में कार्यों के प्रति आपका सकारात्मक दृष्टिकोण इस अवधि की बाधाओं में कमी करेगा। इस महीने आप प्रयास, परिश्रम, विवेक का उपयोग करें तो सार्थक रहेगा।

कन्या- इस महीने में सितारे आपके साथ रहेंगे। इस अवधि में प्रतियोगियों को परास्त करने में आप सफल होंगे। इस राशि वालों के  कार्य मेहनत से पूरे होंगे। यात्राएं करते हुए सावधानी रखें। कन्या राशि वालें अपने विचार प्रकट न करें तो ही ठिक है।

तुला- विदेश यात्राएं करने के अवसर प्राप्त हो सकते है। ये यात्राएं आपके संचय में कमी का कारण बन सकती है। इस राशि वालों को धन इस महीने धन लाभ होने के योग है। पारिवारिक सुख में तनाव बना रहेगा।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले अपने इष्ट का ध्यान कर के कोई नया काम करें।  व्यवसायिक व्यस्तता के कारण आप प्रेम विषयों के लिये समय नहीं निकाल पाएंगे। शत्रु पक्ष भी आप की खुशी में कमी करने की कोशिश कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में नए ऑफर आएंगे।

धनु- जिम्मेदारियों को कुशलता से निभाने की चिंता में आप आराम में कमी करेगें। जिसके कारण आपमें ऊर्जा शक्ति की कमी हो सकती है। धनु राशि वालों को अचानक धन लाभ होने के योग बनेंगे। इस राशि के  लोगों के योजना से किए गए कार्य पूरे होंगे।

मकर- मनोबल में कमी को दूर करने से सफलता के मार्ग की बाधाओं में कमी होगी। इस अवधि में आप में साहस, जोश की कमी है। यह स्थिति धनप्राप्ति के पक्ष से अनुकूल नहीं है। इस महीने के मध्य में कुछ दिन आपके अनुकूल नही होंगे लेकिन महीने के अंतिम दिनों में समय आपका साथ देगा।

कुंभ- प्रेम संबन्ध बनते-बिगड़ते रहेंगे। इस अवधि में आपके मित्र साथी का सहयोग आपके व्यवसायिक लाभों में वृद्धि कर सकता है। कुंभ राशि वालों को पैसों का लेनदेन सोच समझ कर करना चाहिए।

मीन- आपको आजीविका क्षेत्र में बेवजह वाद-विवाद की स्थिति से बचना उचित रहेगा। इस समय आप परिवार के साथ यात्राओं पर जा सकते है। इस राशि वालों के लिए इस महीने आर्थिक तंगी का भी दौर चल सकता है।


any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment