Saturday, September 17, 2011

दुर्लभ "शनि योग": शनिवार से शनि-सूर्य का साथ, अब क्या होगा...


कई वर्षों बाद ऐसा बहुत ही दुर्लभ योग बन रहा है, जब शनिवार के ही दिन शनि के साथ उसका शत्रु ग्रह सूर्य भी रहेगा। अंक ज्योतिष के अनुसार शनिवार को 17 तारीख है इसका जोड़ आठ आता है। आठ अंक शनि का अंक है और ये योग 17 अक्टुबर तक रहेगा। यानि 17 अक्टुबर तक देश दुनिया को दो दुश्मनों के एक साथ रहने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। शनि-सूर्य एक साथ होते है तो कलह, हिंसा करवाने वाले होते है।

आज 17 सितंबर यानि शनि के दिन शनि के साथ सूर्य भी आ जाएगा। सूर्य और शनि दोनों एक दूसरे के शत्रु है। ये दोनों शुक्र के साथ कन्या राशि में रहेंगे देश दुनिया पर कोई बड़ा असर पड़ेगा।  इससे शेयर बाजार में एकदम तेजी आ सकती है। कन्या राशि में ग्रहों की तिकड़ी से प्रशासन और केन्द्र सरकार की योजनाओं के प्रति असंतोष रहेगा। महत्वपूर्ण विदेशी संबंध, आतंकी घटना, भूकंप, प्राकृतिक प्रकोप, किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की मृत्यु का समाचार आदि घटना शनि और सूर्य के कारण हो सकते हैं। इसके बाद 22 सितंबर को बुध के कन्या राशि में आने से ग्रहों की चौकड़ी देश दुनिया पर कुछ बड़ा असर पड़ेगा। भारत चीन संबंधो में तनाव बढ़ेगा।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment