Saturday, September 24, 2011

पार्टनर को खुश करना है तो बेडरूम सजाएं इस अनोखे अंदाज से...



अगर आप पार्टनर के जीवन में दांपत्य सुख और खुशियों से भर देना चाहते है तो  आपको अपने बेडरूम पर ध्यान देना चाहिए। इससे आपके जीवन में प्यार ही प्यार भर जाएगा। अगर आपके साथी से विचार नही मिलते, छोटी छोटी बात पर अनबन हो जाती है और तनाव  भी बना रहता है तो इसका कारण घर का वास्तु दोष होता है।  इस दोष से छुटकारा पाने के लिए आपको घर की सजावट वास्तु के अनुसार करना चाहिए जिससे पति और पत्नी में जीवनभर प्यार बना रहता है।

क्या करें दोष मिटाने के लिए-
-बेडरूम के दक्षिण-पश्चिम में अगर क्रिस्टल ग्लास के बने झाडफ़ानूस का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें लाल बल्ब लगाएं।

- बेडरूम सजाकर रखें, यहां कबाड़ न जमा होने दें। ध्यान रखें की यहां साइड टेबल पर कोई भी वस्तु धूल भरी, बेतरतीब और बिखरी हुई न हो।

- लवबर्ड, मैंडरेन डक जैसे पक्षी प्रेम के प्रतीक हैं इनकी छोटी मूर्तियों का जोड़ा अपने बेडरूम में रखें।

- बेडरूम में पानी की तस्वीर वाली पेंटिंग न लगाएं इसके स्थान पर रोमांटिक कलाकृति, युगल पक्षी की तस्वीर लगाएं।

- दांपत्य रिश्तों की अधिक प्रगाढ़ता के लिए अपने पलंग के नीचे जिस ओर आप अपने पैर रखते हैं, उसके नीचे पवित्र क्रिस्टल बॉल या तराशा हुआ क्रिस्टल रखें।

- दक्षिण-पश्चिम खंड में हमेशा पृथ्वी या अग्नि से जुड़े रंगों का ही प्रयोग करें। पर्दे, कुशन, खिड़कियों आदि में इनका उपयोग ठीक रहता है। लाल रंग रोमांस को दर्शाता है। अगर इसका प्रयोग ज्यादा गहरा लगे तो गुलाबी रंग करवा लें।

- प्रेम को बढ़ाने के लिए घर के दक्षिण-पश्चिम भाग में कांच या सिरामिक पॉट में छोटे-छोटे पत्थर या क्रिस्टल्स डालकर लाल रंग की दो मोमबत्तियां जलाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा फैलेगी और आपकी जोड़ी सलामत रहेगी।

- यदि आपको लगे कि आपका प्यार छिन रहा है तो आप अपने कमरे में शंख या सीपी अवश्य रखें। इससे आपका प्यार आपसे दूर नहीं जाएगा।




any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment