Tuesday, October 18, 2011

गुरुपुष्य नक्षत्र: राशि के अनुसार कैसी शापिंग आपको देगी फायदा ही फायदा?



ज्योतिष के अनुसार गुरुपुष्य नक्षत्र को शापिंग के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।कहा जाता है कि दिपावली से पूर्व आने वाले इस नक्षत्र विशेष में सामान, खरीदने पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। लेकिन यदि खरीददारी गृहों की चाल के अनुकूल हो तों उसके शुभ परिणाम मिलते हैं तो आइए जानते हैं इस बार गुरुपुष्य पर आपके लिए राशि के अनुसार क्या खरीदना शुभ रहेगा।

 मेष- मेष राशि वाले लोग इस गुरु पुष्य पर तांबे के पात्र से खरीददारी शुरू करें। इस शुभ पर्व पर आपके लिए भूमि, भवन की खरीददारी लाभदायक रहेगी।

वृष- चांदी के पात्र और मूर्तियों की खरीददारी करना आपके लिए शुभ होगा। इसके अलावा आपकी राशि के लिए अखण्ड धान के रूप में चावल की खरीददारी का भी विधान है।

मिथुन- सुखी जीवन के लिए आप कांसे की गणेश मूर्ति खरीदें और आपको अपनी राशि के अनुसार घर को सजाने के लिए हंस का जोड़ा खरीदना चाहिए।

कर्क- गुरु पुष्य पर धन प्राप्ति के लिए आप सर्वश्रेष्ठ स्फटिक श्री यंत्र खरीदें इस पर्व पर स्फटिक खरीदना आपके लिए अत्यंत शुभ और विशेष फल देने वाला रहेगा।

सिंह- इस शुभ पर्व पर सिंह राशि वालों कों तांबे का सूर्य खरीदना चाहिए। अगर आप अपनी राशि के अनुसार लक्ष्मी जी की अत्यंत प्रिय धातु स्वर्ण से बनें आभूषण खरीदें, इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी।

कन्या- इस राशि के लोगों को कांसे के दीपक खरीदना चाहिए और आप हाथीदांत से बनी हुई वस्तुएं भी खरीद सकते हैं।

तुला- शुक्र की राशि होने के कारण आप अपनी राशि के अनुसार चांदी का श्री यंत्र और सिक्का खरीदें।

वृश्चिक- इस पर्व पर आप तांबा और पंचधातु की खरीददारी करें। वृश्चिक राशि वालों को तांबे या पंचधातु से बना श्रीयंत्र और स्वस्तिक खरीदना चाहिए।

धनु- गुरु पुष्य पर्व पर आप भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की स्वर्ण प्रतिमा खरीदें। इस मूर्ति के रूप में भगवान विष्णु लक्ष्मी आपके घर हमेशा निवास करेंगे।

मकर- मकर राशि वाले जातक राशि के अनुसार वाहन खरीदें। घर की सजावट के सामान में परदे, कुशन आदि खरीदें।

कुंभ- अपने राशि स्वामी के अनुसार आप शनि का रत्न नीलम खरीदें। फ्रीज, एसी, पलंग और शनि से संबंधित वस्तुएं भी खरीद सकते हंै।

मीन- आप अपनी राशि के अनुसार घर के साज सामान में एक्वेरियम, कालीन, बेड शीट की खरीददारी करें।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

No comments:

Post a Comment