Sunday, November 13, 2011

दुर्लभ शनि योग: अगले ढाई साल, कैसा होगा आपकी किस्मत पर शनि का असर



कल बड़ी दुर्लभ ज्योतिषीय घटना घटने वाली है। कल से सबकी किस्मत का एक सितारा शनि अपनी राशि बदल कर अपनी उच्च राशि में आ जाएगा। नौ ग्रहों में एक बड़े ग्रह का राशि परिवर्तन कल होगा। कल शनि देव कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में आ जाएंगे। शनि देव के राशि बदलने से सभी राशि वालों पर असर पड़ेगा।


जानिए आपकी किस्मत पर शनि का असर राशि अनुसार क्या असर


मेष- इस राशि वालों के लिए शनि शुभकारी होगा। मान सम्मान परिवार में सदस्यों में वृद्धि होगी। मिश्रित परिणाम होंगे। जीवनसाथी के लिए लाभदायक समय, सेहत के प्रति सावधान रहें। 


वृषभ- सितारे बुलंदी पर होंगे। यश मान सम्मान बढ़ेगा। रोग एवं ऋण का नाश होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। 


मिथुन- इस राशि वालों को संतान सुख मिलेगा। नए मित्र बनेंगे। नौकरीपेशा वालों के लिए समय अच्छा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रोजगार की प्राप्ति होगी  व्यापारी आय में कमी का अनुभव करेंगे। सामंजस्य बनाकर चलें।


कर्क- इस राशि वालों को ढ़ैया की शुरुआत होगी। स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सावधानी रखें।


सिंह- परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। सर्वत्र विजय होगी। इस राशि के अविवाहितों के लिए समय अच्छा रहेगा। शांति मिलेगी। रोग खत्म होंगे।

परिवार वालों से सामंजस्य बनाकर चलें।


कन्या- इस राशि वालों को धन लाभ होगा। रूके हुए काम पूरे होंगे। वाणी से सबको मोहित करेंगे। जनवरी  से स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। भूमि, संपत्ति प्रबंधन हेतु उचित समय। 


तुला- शनि का इस राशि में आ जाना अच्छा फल देने वाला रहेगा। उच्च पद प्राप्ति के योग। योजनाएं पूरी होंगी। पूर्व प्रयासों के परिणाम अब आने प्रारंभ हो जाएंगे। सोचे हुए काम पूरे होंगे।


वृश्चिक- कर्ज लेना पड़ सकता है। अचानक विवादों से परेशान हो सकते हैं। मेहनत अधिक और फल  कम मिलेंगे। धैर्य पूर्वक समय व्यतीत करें।


धनु- इस राशि वालों के लिए शनि देव शुभ फल देने वाले है। लाभ के अनेक अवसर प्राप्त होंगे तथा संतान की उन्नति हेतु बेहतर समय है। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।


मकर-  इस राशि के लोगों के यात्राओं के योग बनेंगे। सकारात्मक बदलाव होंगे। सफलताएं और जीवन स्थायित्व की ओर बढ़ेगा।


कुंभ- इस राशि वालों के लिए शनि किस्मत का सितारा बनेगा। सोच हुए काम इस राशि वालों के जल्दी ही पूरे होंगे। धनलाभ होने के योग बनेंगे।


मीन- इस राशि पर ढैय्या होने से परेशानियां और मुसिबतों का सामना करना पड़ सकता हैं। अचानक विघ्न-बाधाओं से परेशानी बढ़ेगी। बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। शेयर के फेर में न पड़ें। सोच-समझकर धन का निवेश करें।


any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

No comments:

Post a Comment