Monday, November 7, 2011

शनि महासंयोग: कौन पहनें शनि रत्न और कौन पहनें घोड़े की नाल की अंगूठी





अब शनि देव बदलने वाले हैं। शनि को खुश करने के लिए और बुरे असर से बचने के लिए हर राशि के लोग अपनी कुंडली और साढ़ेसाती के अनुसार शनि रत्न और घोड़े की नाल की अंगुठी पहनें। जानें किस राशि के लोग पहनें रत्न और कौन पहनें घोड़े की नाल की अंगूठी

मेष- मेष राशि वालों के लिए शनि का रत्न लाभदायक हो सकता है। शनि का रत्न पहनने से लाभ बढ़ता है और नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है।

वृष- इस राशि के लोग शनि रत्न नीलम के साथ हीरा भी पहने तो इनको हर तरफ से सफलता मिलेगी। बिजनेस और नौकरी में लाभ चाहते हैं तो किसी विद्वान को अपनी कुंडली दिख कर नीलम पहन लें आपको लाभ होगा।

मिथुन- नीलम रत्न शनि की दशा में पहनने से मिथुन राशि वालों के धन और भाग्य में वृद्धि होगी। इस राशि वालों को पहनना चाहिए।

कर्क- कर्क राशि वालों को शनि का रत्न नही पहनना चाहिए इनके लिए शनि का रत्न अशुभ फल देने वाला रहेगा लेकिन ढैय्या के कारण इस राशि के लोग घोड़े की नाल की अंगुठी पहनें इस राशि वालें शनि से संबंधित दान दें।

सिंह- इस राशि का स्वामी सूर्य शनि का शत्रु ग्रह है और इस राशि वालों से साढ़ेसाती भी खत्म हो जाएगी। इसलिए सिंह राशि के जातक नीलम नही पहनें। इस राशि वालों को भी र्सिफ शनि के उपाय करना चाहिए।

कन्या- 15 नवंबर से इस राशि वालों पर शनि का अंतिम ढैय्या रहेगा जो कि लाभ देने वाला रहेगा। इस राशि के लोग घोड़े की नाल की अंगुठी पहनें। तुला- तुला राशि वालों के लिए शनि राजयोग कारक है। शनि का रत्न पहनने से तुला राशि वालों के पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि वालों पर साढ़ेसाती का दुसरा चरण शुरू होगा।

वृश्चिक- शनि का रत्न इस राशि वालों को साढ़ेसाती में बुरे असर से बचाएगा। ये रत्न भूमि, मकान, वाहन आदि से संबंधित लाभ जरूर देगा।

धनु- इस राशि के लोगों के लिए नीलम पहनना शुभ नही रहता है। इससे शत्रु बढ़ते हैं। मेहनत करने के बाद भी पूरे परिणाम नही मिलते। इस राशि वालों पर साढ़ेसाती भी नहीं है।

मकर- इस राशि का स्वामी शनि है इसलिए मकर राशि वालों के लिए नीलम रत्न धारण करना अत्यंत शुभ होगा। इससे इनके स्वास्थ्य, धन, आयु, विद्या में वृद्धि होगी।

कुंभ- शनि की राशि होने के कारण इस राशि के लोगों के लिए नीलम बहुत फायदेमंद रहेगा। इससे धन में वृद्धि होगी। खर्च कम होगा।

मीन- मीन राशि के लोगो को नीलम रत्न नहीं पहनना चाहिए लेकिन ढैय्या के चलते घोड़े की नाल की अंगूठी पहन लें।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

No comments:

Post a Comment