Monday, May 30, 2011

31 मई: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?


31 मई: मंगलवार, रवि उत्तरायन, ज्येष्ठ कृष्णपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- चतुर्दशी

नक्षत्र- भरणी, सुबह 11:30 से कृतिका

सूर्योदय- 05:56

सूर्यास्त- 06:53

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र मेष में, सूर्य वृष में, मंगल मेष में, बुध वृष में, गुरू मेष में, शुक्र मेष में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- जहां तक संभव हो उत्तर दिशा में यात्रा न करें यदि आवश्यक हो तो, गुुड़-धनिया सेवन कर के प्रस्थान करें।

चोरी गई वस्तु- उत्तर दिशा में चोरी गई समझें, कोशिश करें तो मिलने के योग कम है।



आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल-

आज जन्मदिन है, जिनका उनके लिए यह वर्ष जमीन-जायदाद के मामलों में लाभ दायक होगा। न्यायलयीन मामलों में आप सफल होंगे। अटके हुए कार्यों में गति आएगी। लाभदायक सौदों की प्राप्ति होगी। व्यापार में आप समकक्षों को पीछे छोड़ देंगे। धन के मामलों में सफल होंगे। दांपत्य जीवन में कुछ मतभेद उबर सकते हैं। पार्टनरशीप में भी विवाद हो सकता है। लोहे का व्यापार करने वालोंं को अप्रत्याशीत लाभ होगा। संतान  से शुभ समाचार मिलेगा।

आज का कारोबार-

आज चर चल नक्षत्र में वाहन संबधी व्यापार लाभदायक होगा। कृषि उपकरण के दामों में गिरावट तथा खरीद्दारी जोरदार रहेगी। खाद्य पदार्थों के दामों में वृद्धि संभव है। किमती धातुओं के दामों से बढ़ोतरी होने से ग्राहकी कमजोर रहेगी। तेल के दामों में कमी आएगी। शेयर के दामों कमी होगी।





Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment