Monday, May 30, 2011

सात साल बाद बन रहा दुर्लभ योग, राशि अनुसार यह है उपाय



1 जून को शनि जयंती पर्व पर 7 साल बाद एक दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस साल शनि जयंती पर कालसर्प दोष निवारण का मुहूर्त भी आ रहा है।


1 जून को बुधवार के साथ अमावस्या का योग बन रहा है। इस योग में शनि देव की पूजा का पूरा फल तो मिलेगा साथ ही कालसर्प दोष से भी मुक्ति मिलेगी। बुधवार को दोपहर 1 बजे तक सार्वाथसिद्धि योग बन रहा है।


सार्वाथसिद्धि योग ऐसा योग है जिसमें किए गए हर काम का पूरा फल मिलता है। इसलिए इस योग में कालसर्प शांति के उपाय करें और शनि देव के लिए राशि अनुसार दान दें तो जरूर परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा।


किस राशि के लोग क्या करें?
मेष- इस राशि वालों को औष्धियां और तांबे के नाग-नागिन का दान देना चाहिए।

वृष- वृष राशि वाले किसी साधु को तवा या अंगिठी दान दें। और शिव मंदिर में दूध दही का दान दें।

मिथुन- इस राशि वालें काले सुरमे और काले कपड़े में मूंग रख कर दान दें तो कालसर्प दोष की शांति होगी और शनि देव भी प्रसन्न होंगे।

कर्क- चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा मन्दिर में दान दें और मुख्य द्वार पर चांदी के स्वस्तिक और नाग चिपका दें।

सिंह- सूर्य देव की राशि वाले शनि और कालसर्प शांति के लिए मिठे तेल का दान दें और मसुर की दाल पानी में बहाए।

कन्या- इस राशि के लोग शनि मंदिर में शनि देव का तेल से अभिषेक करें तो कालसर्प और शनि दोष की शांति हो जाएगी।

तुला- तुला राशि वालों को साढ़ेसाती शुरू ही हुई है इसलिए कांसे के बर्तन में तेल भर कर उस तेल में अपना चेहरा देखें और वो तेल बर्तन के साथ दान दें। सुखे नारियल नदी में प्रवाहित करें।

वृश्चिक- कालसर्प और शनि देव की शांति के लिए ब्राह्मण को भोजन कराएं और दक्षिणा दें।

धनु- इस राशि वालों को तिल के तेल का दान करना चाहिए।

मकर- शनि देव की इस राशि के लोग काले कपड़े का दान करें और पानी में कोयला बहाएं।

कुंभ- इस राशि वालों को उड़द और तेल का दान देना चाहिए।

मीन- मीन राशि वाले जूते-चप्पल और चांदी के नाग-नागिन का दान दें।


Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment