Thursday, May 26, 2011

तो पता चल जाएगा, वास्तुदोष है या नहीं



अक्सर देखा जाता है कि कई लोग अपने जीवन में परेशान होते रहते हैं। उन्हे अपनी परेशानियों का कारण नही पता होता है और वो लोग अपनी परेशानियां दूर करने के लिए कई तरह की पूजा पाठ और उपाय करते रहते हैं, लेकिन अपने घर के वास्तु पर ध्यान नही दे पाते हैं। जी हां वास्तु दोष के कारण जीवन परेशानियों से भरा होता है और परेशानियां खत्म नही होती। लेकिन ये कैसे जानें की आपके घर में वास्तु दोष है? हम बता रहें हैं आपको कुछ ऐसे संकेत जिनसे आपको पता चल जाएगा कि आपके घर में वास्तु दोष है या नही।
ऐसे जानें घर में वस्तुदोष है या नहीं-

- अगर परिवार में झगड़ा व कलह होने लग जाए तो समझ लें वास्तु दोष है।

- वास्तु दोष के कारण घर में फालतू खर्च बढऩे लगता है।

- आमदनी भी कम हो जाती है।

- घर का स्वामी आर्थिक रूप से कमजोर हो जाए तो समझें उस घर की वास्तु अनुकूल नहीं है।

- घर के किसी सदस्य पर कोर्ट केस चल रहा हो और खत्म नही हो रहा हो तो समझ लें वास्तु दोष है।

- घर के सदस्य लगाातार मानसिक तनाव रहे तो समझें की घर में वास्तु दोष है।

- वास्तु दोष होने के कारण घर में बरकत नही रहती।

- घर का पैसा बीमरियों में खर्च होने लगे तो समझना चाहिए वास्तु दोष है।

- परिवार में किसी सदस्य का ऐक्सीडेन्ट होना भी वास्तुदोष का सूचक होता है।

- अचानक परिवार के सदस्यों को कोई रोग हो जाए और घर रोग खत्म न हो  तो समझें की भवन की वास्तु अनुकूल नहीं।

Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment