Monday, May 16, 2011

हाथों की ये लकीरें करवाती हैं हमें विदेश यात्रा..



हाथों की लकीरें हमारे भविष्य की वे सारी बातें स्पष्ट बता देती हैं जो हम जानना चाहते हैं। शादी से लेकर बच्चों तक और नौकरी से लेकर उम्र तक हाथों की लकीरों से सब जाना जा सकता है। विदेशों की सैर या विदेशों में नौकरी कर डालरों में कमाई करने का सपना अधिकतर युवा देखते हैं। कई अपने इस सपने को पूरा भी कर लेते हैं और कई लोगों का सपना अधूरा रह जाता है।

अगर आप भी विदेश यात्रा के सपने संजों रहे हैं तो अपने हाथों की लकीरों को देखकर पता लगा सकते हैं कि आपको परदेश की यात्रा का योग है या नहीं। अगर ऐसा योग है तो विदेश की यात्रा सफल होगी भी या नहीं। ऐसी सारी बातें हमारे हाथों की कुछ लकीरों से पता की जा सकती हैं।

- हाथों की लकीरों में जीवन रेखा से निकली रेखाएं विदेश यात्रा के बारे में बताती हैं।

- मंगल क्षेत्र और शुक्र पर्वत (अंगूठे के नीचे) से निकलने वाली जीवन रेखा से जो छोटी-छोटी रेखाएं निकलती हैं वे विदेश यात्रा की ओर इशारा करती हैं।

- ये रेखाएं जितनी ज्यादा और स्पष्ट होती हैं व्यक्ति अपने जीवन में उतनी ही ज्यादा विदेश यात्राएं करता हैं।

- हथेली की शुरुआत में मणिबंध क्षेत्र स्थित लकीरें भी विदेश यात्रा के योग बताती हैं। अगर इन दोनों स्थानों पर स्पष्ट और गहरी लकीरें हों तो व्यक्ति विदेश यात्रा तो करता ही है साथ ही वहां से लाभ भी कमाता है।

- अगर ये रेखाएं स्पष्ट न हो या इन पर कोई अशुभ चिन्ह वृत्त या क्रास आदि बने हों तो ऐसे व्यक्ति को विदेश यात्रा का योग तो होता है लेकिन इससे कोई लाभ नहीं मिलता।

- ऐसे व्यक्ति की अधिकांश यात्राएं विफल होती हैं।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment