Tuesday, June 28, 2011

28 जून: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?

28  जून: मंगलवार, रवि उत्तरायन, आषाढ़ कृष्णपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- द्वादशी

नक्षत्र- कृतिका

सूर्योदय- 05:45

सूर्यास्त- 07:08

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र वृष में, सूर्य मिथुन में, मंगल वृष में, बुध मिथुन में, गुरू मेष में, शुक्र वृष में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- उत्तर दिशा, यदि आवश्यक हो तो, गुुड़-धनिया सेवन कर के प्रस्थान करें।

चोरी गई वस्तु - उत्तर दिशा में चोरी गई समझें, कोशिश करें तो मिलेगी।

कैसा होगा साल-

इस साल आपको लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। नए कारोबार की शुरुआत होगी। अपने आपको पहले से बेहतर स्थिति में पाएंगे। विदेश जाने की इच्छा रखने वाले की कामना पूर्ण होगी। नए कार्य एवं नए क्षेत्र में कार्य करने से प्रसन्नता रहेगी। परिवार सदैव आपका साथ देगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शक्तिशाली लोगों से संपर्क बढ़ेंगे। न्यायलयीन विवाद आपके पक्ष में हो सकते है।

आज का कारोबार-

मिश्र साधारण नक्षत्र में व्यापार सामान्य रहने की उम्मीद है। तेल, चना, गेहं, उड़द, अरहर, मसाले, कपास, सरसों के दाम में वृद्धि होगी। सोना-चंादी, तांबा, पीतल, सीसा के दामों में तेजी रहेगी। सेंसेक्स सामान्य रहेगा।




any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment