Monday, July 4, 2011

जानिए, आज का पंचांग, ग्रह स्थिति, राशिफल और कैसा रहेगा कारोबार?



जानिए आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?

तिथि संवत- आषाढ़ शुक्ल तृतीया संवत् 2068, शाके- 1933, रवि दक्षिणायन, वर्षा ऋतु, हिजरी सन् -1432, 4 जुलाई सोमवार।

सूर्योदयकालीन नक्षत्र- आश्लेषा नक्षत्र रात्रि 8.35 तक वज्र योग तथा गरज करण।

ग्रह विचार- सूर्य, शुक्र- मिथुन, चंद्रमा, बुध-कर्क, शनि-कन्या, राहु- वृश्चिक, गुरु-मेष तथा मंगल, केतु- वृषभ, राशि में।

शुभ अंक- 4, शुभ रंग- हरा

खरीदारी हेतु समय- अपराह्न 4.00 से सायं 7.30 तक।

राहुकाल- प्रात: 7.27 से 9.09 तक।

दिशाशूल- पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख यात्रा प्रारंभ करें।

चौघडिय़ा मुहूर्त- प्रात: 5.46 से 7.27 तक अमृत, प्रात: 9.09 से 10.50 तक शुभ, दोपहर 2.12 से 3.53 तक चंचल, अपराह्न 3.53 से 5.35 तक लाभ, सायं 5.35 से 7.16 तक अमृत, सायं 7.16 से 8.35 तक चंचल।

आज जन्मे बच्चें का नाम व राशि

समय- नक्षत्र- चरण- पाया-राशि-जन्माक्षर

प्रात: 9.11 तक- आश्लेषा- 2- चांदी- कर्क- डु

दोपहर 2.54 तक- आश्लेषा- 3- चांदी- कर्क- डे

रात्रि 8.35 तक- आश्लेषा- 4- चांदी- कर्क- डो

रात्रि 2.15 तक- मघा- 1- चांदी- सिंह- मा

आराधना-ऊँ शिव नम: का जाप करें।

आज जन्म लेने वाला व्यक्ति का स्वभाव और भविष्य

आज जन्म लेने वाला जातक चंचल स्वभाव का होगा। राजनीति में उसको विषेश रूचि होगी। अपना कार्य निकालने वह होशियार होगा। समाज में सभी उसको मान देंगे। धन के प्रति उसका विशेष आकर्षण रहेगा। कई प्रकार की भाषाओं का वह जानकार होगा। कंजूस प्रवृत्ति का चालाक होगा। आकांक्षा उसमें अत्यधिक होगी। सांसरिक सुखों के प्रति अत्यधिक आकर्षण रहेगा। वह स्वभिमानी, हठी, वाचाल, निश्चयी तथा सामान्य कद का होगा।

आज जिनका जन्म दिन है उनके लिए कैसा रहेगा यह साल-

मित्र राशि में स्थित गुरु आपकी वर्ष कुंडली में एकादश भाव में स्थित है। जो आपको उत्तम आय प्रदान करेगा साथ ही संतान के सुख में देर से सम्मिलित हो पाएंगे। सूर्य-शुक्र की युति आपको अध्यात्मिकता की ओर ले जाएगी। आपके तेज एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी। आपके चारों और सानंद रहेगा। विपरित लिंग की ओर आकर्षण रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। थोड़ी मेहनत ज्यादा करने पर आप अपने व्यवसाय एवं आय को बहुत ज्यादा बढ़ा सकते है। वैवाहिक सुख का आंनद ले पाएंगे।

आज का कारोबार-

तीक्ष्ण दारुण नक्षत्र-मे व्यापार करने में कठिनाई का अनुभव होगा। सोना-चांदी एवं तांबे के भाव में चमक के साथ बिक्री भी बढ़ेगी। गेहूं, चना, मक्का, मुंगफली दाना, तुअर, अरहर, के भाव में वृद्धि के साथ ही व्यापार तेज रहेगा। सेंसेक्स तेजी का रुख लिए होगा। शेयर भाव सभी को फायदा दिलाने वाले होंगे। खासकर मेष राशि वालों को। 
any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com




No comments:

Post a Comment