Wednesday, August 24, 2011

जब आपको हो ऐसी परेशानियां तब केवल नीले फूल बहा दे नदी में..



सामान्यत: परेशानियां सभी के जीवन में हैं, जिन्हें दूर करने के लिए कई प्रकार के प्रयास किए जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार अलग-अलग प्रकार की परेशानियों के लिए अलग-अलग ग्रह जिम्मेदार होते हैं। कुंडली में ग्रहों की स्थिति ही हमें सुख और दुख प्रदान करती है।

ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रह बताए गए हैं जिनमें शनिदेव को न्यायाधिश माना गया है। इसी वजह से शनि को क्रूर ग्रह बताया गया है। यह हमारे कर्मों के अनुसार ही हमें अच्छा या बुरा फल प्रदान करता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि अशुभ हो तो उसे घर-परिवार से सुख-शांति नहीं मिलती है। पिता-पुत्र में वाद-विवाद चलता रहता है। व्यवसाय में हानि होती है। इसके साथ उस व्यक्ति का स्वभाव चिड़चिड़ा तथा झूठ बोलने वाला होता है। पैसा कमाने में कड़ी मेहनत करनी होती है फिर भी पर्याप्त धन प्राप्त नहीं होता। यदि आपके साथ भी ऐसी ही शनि ग्रह से जुड़ी परेशानियां चल रही हों तो किसी बहती नदी में नीले रंग के फूल बहाएं। यह उपाय प्रति शनिवार किया जाना चाहिए। फूल बहाते समय शनिदेव से सुख और शांति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

शनि का संबंध में नीले रंग से बताया गया है अत: नीले फूल इन्हें अत्यंत प्रिय माने गए हैं। इसी वजह से नीले फूल शनि देव के निमित्त बहाने से वे अति प्रसन्न होते हैं और भक्तों के दुख या परेशानियों को दूर कर देते हैं।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment