Tuesday, August 2, 2011

इतने फायदों को जानकर आप भी हंसे बगैर नहीं रह सकते



एक व्यक्ति जो अत्यंत दुखी, निराश, अनिंद्रा और अपच का शिकार था, ने एक दिन हंसने के फायदों से संबंधित पुस्तक को पूरी तरह से पढ़ा और मन ही मन निश्चय भी कर लिया कि चाहे कुछ भी हो जाए वह खुश रहेगा और हंसने का एक भी मौका बैकार नहीं जाने देगा। अगर उसके पास हंसने का कोई उपयुक्त कारण न हो तब भी वह अपने आस-पास का माहौल खुशनुमा बनाये रखेगा। परिणाम यह हुआ कि वह व्यक्ति धीरे-धीरे स्वस्थ होने लगा, उसके परिवारजन उसमे आये इस बदलाव को देखकर आश्चर्य में पड़ गए। पहले-पहल तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया पर धीरे-धीरे घर का माहौल बदलने लगा और सभी दिल खोलकर हंसने लगे।

हर पल दुखी दिखने वाला परिवार आज हर समय प्रशन्न दिखाई देता है। अब आप भी जानना चाहेंगे कि आखिर वे कौन सी बातें हैं जो किसी को हर हाल में खुश रहना सिखाती हैं। आइये जानें हंसी के बेजोड़ फायदे...

1. हंसने से कई बीमारियों से मुक्ति मिलती है और रोगी व्यक्ति के शरीर में नई शक्ति का संचार होता है।

2. प्रसंन्न-चित्त व्यक्ति हमेशा तरोताजा रहता है., हंसने से आयु बढती है, उत्साह में वृद्धि होती है, कार्य-शक्ति बढती है।

3. प्रसन्नचित्त व्यक्ति को सभी लोग पसंद करतें है, क्योंकि उनके दिल में कपट, द्वेष, ईष्र्या, और बैर-भाव समाप्त हो जाता है। क्योंकि जिसने अपने ह्रदय में बैर-भाव को स्थान दिया होता है, वह व्यक्ति, खुलकर नहीं हंस सकता।

4. मानसिक स्वास्थ्य के लिए किसी बौद्धिक व्यायाम की बजाय खूब जोर से हंसना अधिक फायदेमंद होगा।

5. अत्यधिक शारीरिक श्रम, ठण्ड में रहना और पानी में भीगना, आलसी स्वाभाव और नशा से सब इंसान के प्रबल शत्रु के समान हैं। किन्तु  इससे भी बड़ा दुश्मन है चिड़चिड़ा स्वाभाव। वह व्यक्ति जिसे जरा-जरा सी बातों पर गुस्सा आता है, उसका जीवन दूभर हो जाता है, वह अपने साथ अपने आस-पास वालों के लिए भी मुसीबत बन जाता है। वह न तो खुद सुख से रह पता है न किसी को रख पाता है।

6. रोते कुढ़ते व्यक्ति को कोई भी पसंद नहीं करता, हर नजऱ को मुस्कराहट अच्छी लगती है।

7. हमेशा याद रखे की उन्मुक्त हंसीं हमारे और हमारे परिवार-जनों के लिए बेहद लाभ-कारी औषधि है।

8. प्रसन्नता संजीवनी है, हंसना परमात्मा के द्वारा मनुष्यों को दी गई औषधि है। हंसने से दिल की धड़कन बढती है, फेफ ड़ों में स्वच्छ वायु जाती है, खूब जोर-जोर से हंसने से चेहरे और मस्तिष्क में रक्त-प्रवाह तेजी से होता है तथा चेहरे पर लालिमा व निखार आता है, बुद्धि  तीव्र होती है।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment