Tuesday, August 2, 2011

ऐसा क्यूं लगता है यह घटना मेरे साथ पहले भी हो चुकी है...



अधिकांश लोगों के सामने जब कोई खास घटना होती है तो उन्हें महसूस होता है कि ठीक इसी प्रकार प्रकार घटना उन्होंने पहले भी देखी है या उनके साथ ऐसा पहले भी हो चुका है। कभी-कभी इस प्रकार की घटना के जुड़े सपने पूर्व में दिखाई देते हैं और जब ऐसी घटना होती है तब यह महसूस होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सपनों का हमारे भविष्य से गहरा संबंध है और इन्हीं सपनों में कई महत्वपूर्ण संकेत छुपे होते हैं। इन इशारों को समझने पर मालुम हो जाता है कि हमारा आने वाला कैसा रहेगा। सपनों में शुभ-अशुभ दोनों ही प्रकार के भविष्य के इशारे रहते हैं। कुछ सपने बुरे होते हैं जो अच्छे भविष्य की ओर इशारा करते हैं तो कुछ सपने अच्छे दिखाई देते हैं ये भविष्य में किसी खुश खबरी की ओर इशारा करते हैं। जबकि कुछ सपने बुरे भविष्य की ओर भी संकेत करते हैं।

कई बार ऐसे सपने दिखाई देते हैं जो भविष्य में ठीक इसी प्रकार सच भी हो जाते हैं। तभी ऐसा लगता है कि यह घटना पूर्व में भी हमारे साथ हो चुकी है।

कुछ लोग जब हम किसी नई जगह पर जाते हैं वहां के स्थानों को देखकर उन्हें ऐसा लगता है कि वे वहां पहले भी आ चुके हैं। वह जगह जानी-पहचानी लगती है। इस संबंध में शास्त्रों के अनुसार एक महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि हमारी आत्मा अमर है और वह निश्चित समय के लिए अलग-अलग शरीर धारण करती है।

अत: कुछ लोगों को पिछले जन्म की कुछ बातें, जगह आदि याद रह जाते हैं। जब वे ऐसे स्थानों पर जाते हैं तो उन्हें वे सभी जाने-पहचाने महसूस होते हैं। इसका मतलब यही है कि उस स्थान से पूर्व में कोई संबंध रहा होगा। कई बार इस प्रकार महसूस होना वहम या भ्रम भी हो सकता है और कुछ लोग इस प्रकार की बातों को अंधविश्वास भी मानते हैं।


any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment