Monday, September 5, 2011

आज इन राशि के लोगों का छाएगा जादू, जानिए अपना राशिफल


मेष- वाणी के प्रभाव से सभी आपके वश में रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। व्यापार में लाभ होगा। कार्य समय पर संपन्न होंगे। प्रेम प्रस्ताव की प्रप्ति होगी। जीवन साथी से मधुर व्यवहार रहेगा। माता-पिता का आर्शीवाद लें। शुभ रंग काला, अंक 5.

वृषभ- आध्यात्म की ओर रुझान होगा। दोस्तों एवं परिवार के साथ मिलकर धार्मिक कायक्रमों का आयोजन करेंगे। नौकरी एवं व्यापार में धन लाभ होगा। जीवन साथी के साथ मतभेद हो सकता है। प्रेमी से आज मुलाकात संभव नहीं है। मंगल का दान करें। शुभ रंग बैंगनी, अंक 10.

मिथुन- अज्ञात भय चिंता रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी। सामाजिक कार्य में सम्मिलित होंगे। व्यापार के लिए धन की आवश्यकता महसूस होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में अविश्वनीयता रहेगी। दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। प्रात: मीठा पानी पीकर घर से निकलें। शुभ रंग केशरीया, अंक 7.

कर्क- विरोधियों का पराभाव करेंगे। अधिकारी आपकी बातों का समर्थन करेंगे। परिवार में वर्चस्व में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ के आसार है। नए निवेश से बचें। जीवन साथी से खुशी प्राप्त होगी। विवाह प्रस्ताव मिलेगें। शंकरजी को कच्चा दूध अर्पण करें। शुभ रंग स्लेटी, अंक 11.

सिंह- अपनी सफलता के लिए आपको स्वयं प्रयास करना होगा। भाइयों से विवाद हो सकता है। कारोबारी यात्रा हो सकती है। लाभ में कमी महसूस करेंगे। प्रेम प्रस्तावों में सफलता प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन का  सुख मिलेगा। काली माता का दर्शन करें। शुभ रंग कत्थई, अंक 4.

कन्या- आपके समर्थक ही आपका विरोध कर सकते है। सबको साथ मे लेकर कार्य करें। मन में खिन्नता रहेगी। निवेश से पूर्व सलाह लें। व्यापार में कमी रहेगी। प्रेम प्रस्ताव सफल होंगे। दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। पक्षियों को दाना दें। शुभ रंग पीला, अंक 9.

तुला- संबंधियों से मतभेद सुलझेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। कर्मचारियों से आपका विवाद हो सकता है। नई योजनाओं पर विचार होगा। प्रेम प्रस्ताव को स्वीकृत हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुखी रहेंगे। गणेशजी का दर्शन करें। शुभ रंग गुलाबी, अंक 6.

वृश्चिक- कार्य की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नए लोगों से मुलाकात आपको नए कारोबार की ओर ले जाएगी। व्यापारिक यात्रा का योग है। जीवन साथी अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। साथी से उपहार प्राप्त होगा। शनि का जाप करे। शुभ रंग आसमानी, अंक 3.

धनु- जोखिम पूर्ण कार्य में सतर्कता रखें। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। धन संचय में कठिनाई होगी। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता  रहेगी। जीवन साथी अनुकूल रहेगा। शिव पार्वती का दर्शन करें। शुभ रंग लाल, अंक 12.

मकर- परिवार से सामंजस्य रहेगा। मांगलिक कार्य होंगे। अधिनस्थों से कार्य में समस्या आएगी। आय के मामलों में दिन अच्छा है। प्रेम के मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। जीवन साथी से सांमजस्य रहेगा। हनुमानजी को तेल का दीपक लगाएं। शुभ रंग हरा, अंक 8.

कुंभ- दिन साधारण रहेगा। कार्य में भी शिथिलता रहेगी। भ्रमण पर जाने हेतु विचार होगा। नए कारोबार का विचार होगा। पदौन्नति के अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में उपहार प्राप्त हो सकता है। जीवन साथी से कटुता समाप्त होगी। नीले वस्त्र को धारण नहीं करें। शुभ रंग महरुन, अंक 1.

मीन- संतान से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में मेहमान आने का योग है।  नए कारोबार की योजना बनेगी। सरकारी बाधाएं समाप्त होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में लाभ होगा। गणेशजी का पूजन करें। शुभ रंग जामुनी, अंक 2.

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment