Tuesday, September 27, 2011

इस नवरात्रि राशि अनुसार कैसा हो आपका डांडिया...



शक्ति आराधना के इस पर्व पर ग्रह-नक्षत्र को अपने अनुकूल बनाने के लिए आपको अपनी राशि के अनुसार डांडिया उपयोग करना चाहिए। राशि अनुसार डांडिया आपकी तकदीर बदल सकता हैं। ग्रहों की राशि अनुसार डांडिया सारे दोष खत्म कर देता है।

मेष- मेष राशि वाले लोग इस नवरात्रि पर्व पर राशि स्वामी मंगल के अनुसार लाल चंदन या खेर की लकड़ी के डांडिया उपयोग करें।

वृष- इस राशि वालों को अपने राशि स्वामी के अनुसार गुलर के पेड़ की लकड़ी से डांडिया खेलना चाहिए और राशि अनुसार उस पर सफेद कपड़ा बांध लेना चाहिए।

मिथुन- इस राशि का स्वामी बुध होता है। इसलिए मिथुन राशि वालों को राशि अनुसार अपामार्ग की लकड़ी का डांडिया बना कर खेलना चाहिए या किसी भी लकड़ी के डांडीये पर हरा कपड़ा बांध लेना चाहिए।

कर्क- कर्क राशि वाले लोग अगर पैसा चाहते हैं तो पलाश या सफेद चंदन की लकड़ी का डांडिया बनाएं या किसी भी लकड़ी पर सफेद कपड़ा बांध कर डांडिया खेलें।

सिंह- राशि अनुसार आंकड़े के पेड़ की लकड़ी से बना डांडिया आपको पैसों से संबंधित फायदा दे सकता है।

कन्या- इस राशि वालों का भी राशि स्वामी बुध है इसलिए इस राशि वालों को भी अपामार्ग की लकड़ी का बना डांडिया उपयोग करना चाहिए।

तुला- सफेद पलाश या सफेद चंदन की लकड़ी का डांडिया इस नवरात्रि में आपकी किस्मत चमका सकता है।

वृश्चिक- इस राशि के लोग मंगल देव के अनुसार खैर के पेड़ की लकड़ी का डांडिया उपयोग करें ये आपकी ग्रह दशा सुधार देगा।

धनु- इस राशि वालों का राशि स्वामी गुरु है। धनु राशि वालों के लिए पीपल की लकड़ी शुभ फल देने वाली होती है। इस राशि के लोग पीपल के पेड़ की लकड़ी का डांडिया उपयोग करें

मकर- मकर राशि वालों को राशि अनुसार शनि देव की कृपा के लिए शमि के पेड़  की लकड़ी का डांडिया उपयोग करना चाहिए।

कुंभ- इस राशि वालों का भी राशि स्वामी शनि है इसलिए कुंभ राशि वालों को भी शमि की लकड़ी का उपयोग करना चाहिए।

मीन- मीन राशि के लोग पीले चंदन की लकड़ी का उपयोग डांडिया बनाने के लिए करें। इस राशि वालों के लिए पीपल की लकड़ी का भी उपयोग कर सकते हैं।



any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

No comments:

Post a Comment