Tuesday, September 27, 2011

नवरात्रि में राशि अनुसार ऐसे कपड़े पहनें...



नौ दिनों की शक्ति पूजा अगर राशि अनुसार करें तो आपके हर काम पूरे होंगे। इस नवरात्रि में आप कपड़े पहन कर अपने राशि के ग्रह स्वामी को खुश करें। राशि अनुसार आपकी किस्मत बदल देंगे।

मेष: इस नवरात्रि पर्व पर शक्ति आराधना के लिए आप अपनी राशि और ग्रह के अनुसार लाल और पीले रंग के कपड़े पहनें, जिससे आपको राशि के ग्रह और शक्ति की कृपा का पूरा लाभ मिलेगा।

वृषभ: वृषभ राशि वाले इन नौ दिनों में धन संपत्ति और हर तरह का सुख प्राप्त करने के लिए अपनी राशि के देवता शुक्र और महागोरी मां प्रसन्न करें। इसके लिए सफेद और पिंक कलर के कपड़े पहनना चाहिए। जिससे आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे।

मिथुन: इस राशि वाले लोग नवरात्रि पर्व पर देवी चंद्रघण्टा और राशि स्वामी बुध के लिए हरे कलर के  पहनें। इससे आपके कार्यों में रूकावटें नहीं आएगी।

कर्क: इस राशि वाले लोग नवरात्रि पर्व पर सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनें, जिससे राशि स्वामी चंद्रमा की कृपा होगी।

सिह: सिंह राशि वालों को सूर्य से संबधित दोष दूर करने के लिए  देवी कुष्माण्डा को खुश करें। इसके लिए इन्हें पीले रंग के वस्त्र पहनना चाहिए।

कन्या: आप राशि स्वामी बुध के अनुसार हरे, सफेद या हल्के हरे रंग के वस्त्र पहनें जिससे आपकी राशि की देवी भुवनेश्वरी देवी भी खुश होंगी। 

तुला: तुला राशि वालों को धनवान बननें के लिए अपने राशि स्वामी शुक्र के अनुसार सफेद और हल्के रंग के कपड़े पहनें।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों को इस नवरात्रि पर्व में लाल और केसरीया वस्त्र पहनना चाहिए, जिससे इस राशि के अधिपति देवता मंगल देव प्रसन्न होंगे। और  शैलपुत्री देवी खुश होंगी।

धनु: धनु राशि वालों को राशि स्वामी गुरू के अनुसार पीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए। हर काम पूरे होंगे।

मकर: इस राशि वालों को नीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए, जिससे कालिका माता प्रसन्न होगी। 

कुंभ: आप राशि स्वामी शनि देव को खुश करने के लिए इस नवरात्री पर्व पर काले या गहरे नीले रंग के वस्त्र पहने इससे कालरात्री देवी और शनि देव खुश होंगे।

मीन: इस राशि वालों पर नवरात्री में महालक्ष्मी खुश होंगी। अगर आप केसरिया, पीले या हल्के रंग के वस्त्र धारण करें। इस राशि के लोगों पर राशि स्वामी गुरू देवता भी खुश होंगे।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

No comments:

Post a Comment