Tuesday, October 4, 2011

आज से खुद की राशि में शुक्र, जानें किसकी किस्मत बदलेगी



आज शाम को शुक्र राशि बदलेगा तो लगभग सभी राशि वालों की किस्मत बदलेगी। प्यार और पैसों से जुड़े कईं बड़े परिवर्तन होंगे।

9 सितंबर से शुक्र कन्या राशि में था और आज शाम को शुक्र अपनी ही राशि में आ जाएगा। यानी शुक्र 4 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक खुद की राशि में रहेगा। शुक्र के राशि बदलने से सभी राशि वालों के जीवन में प्यार, पैसे और दांपत्य सुख से जुड़े परिवर्तन होंगे।



जानें किस राशि वालों पर क्या असर पड़ेगा...

मेष- इस राशि वालों के लिए शुक्र का अपनी ही राशि में आ जाना शुभ फल देने वाला रहेगा। अचानक धन लाभ होगा। इस राशि वालों के आर्कषण में वृद्धि होगी। व्यापार व्यवसाय में अचानक लाभ होने के योग बनेंगे।

वृष- शुक्र की इस इस राशि वालो के लिए शुक्र का राशि बदलना शुभ फल देने वाला रहेगा। इस राशि वालों को रूका हुआ पैसा या ऋण का पैसा मिलने का योग है। धन मान और प्रतिष्ठा बढऩे के भी योग है।

मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का राशि बदलना अच्छा फल देने वाला रहेगा। इस राशि वालों को संतान से सुख मिलेगा। अचानक धन लाभ होने के योग हैं। जुआ, सट्टा शेयर और लॉटरी से अच्छा लाभ मिलेगा।

कर्क- शुक्र के  राशि बदलने से कर्क राशि वालों के लिए  खर्च करवाने वाला रहेगा। भूमि, प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ होने के योग हैं। क्र्रिएटिव कार्य होंगे। यात्राएं होंगी और खर्च बढ़ेगा।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए शुक्र अशुभ फल देने वाला रहेगा। अपयश मिलेगा। मेहनत, पुरूषार्थ में कमी आएगी। कुछ निर्णय आपके प्रतिकूल साबित हो सकते हैं। खर्च बढ़ेगा। शुक्र आपको निवेश के लिए उकसाएगा।

कन्या- नए व्यापार व्यवसाय की शुरुआत होगी। वाकचातुर्यता से सफलता मिलेगी। परिवार कुटुंब में मांगलिक कार्य होंगे। खर्च बढ़ेगा।

तुला- आपकी राशि शुक्र की राशि है इस राशि में शुक्र के आ जाने से तुला राशि वालों के आर्कषण में वृद्धि होगी। विपरित लिंग वाले आपसे प्रभवित होंगे। कई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। इस राशि के लोग अपने निर्णयों से दुसरों को प्रभावित करेंगे।

वृश्चिक- इस राशि वालों के लिए शुक्र का राशि बदलना वृश्चिक राशि वालों के लिए सामान्य समय रहेगा। आय के साथ व्यय भी होगा। विवाह आदि मंगल कार्यों पर खर्च होने के योग बनेंगे। यात्राओं से लाभ होने के योग बनेंगे।

धनु- धनु राशि वालों के लिए शुक्र पैसों से संबंधित लाभ होने के योग बनेंगे। बड़े लोगों से संबंध बनेंगे। मित्रों से लाभ होगा। शुक्र के कारण ये समय मौके को भूनाने का समय होगा। धन संबंधित विकल्प सामने आएंगे।

मकर- शनि की राशि वालों के लिए शुक्र का राशि बदलना करियर के मामलों में सफलता देने वाला रहेगा। इस राशि वालों के लिए लंबे समय से चले आ रहे विरोध कम होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव और उच्चस्थ पदाधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे।

कुंभ- धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे। भाग्य संबंधित अवरोध दूर होंगे। अचानक होने वाली धार्मिक यात्राएं लाभ देने वाली होगी।

मीन- मीन राशि वालों को ससुराल पक्ष से लाभ होने के योग है। परिवार और जीवनसाथी पर खर्च होने के योग बनेंगे। इस राशि वालों का वैवाहिक जीवन सुख से बीतेगा। परिवारिक यत्राएं और खर्च का समय रहेगा।


any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

No comments:

Post a Comment