Tuesday, October 4, 2011

मालामाल होने का उपाय- गाय के दूध से बने घी का दीपक लगाएं



आज अधिकांश लोगों की समस्या है पैसा। काफी लोग चाहते हैं उनके पास हो बहुत सारा पैसा। जीवन की हर सुविधा पूरी करता है पैसा। हर जगह सिर्फ पैसों की माया है। इसी वजह से सुबह से शाम तक हर पल सभी कड़ी मेहनत करते हैं पैसा बनाने के लिए। फिर भी पैसों का सुख सभी को नहीं मिल पाता है। इसके पीछे कई वजह हो सकती है। अन्य वजहों के साथ ज्योतिष संबंधी दोष भी आपको पैसों से दूर करते हैं।

ज्योतिष के अनुसार पैसों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए कुंडली के दोषों का उचित उपचार किया जाना आवश्यक है। अन्यथा जीवनभर पैसों की तंगी बनी रह सकती है। ग्रह दोष के साथ ही देवी-देवताओं की कृपा भी बहुत जरूरी है। भगवान को प्रसन्न करने के लिए एक सटीक उपाय है गाय के दूध से बने घी से दीपक जलाएं।

प्रतिदिन ब्रह्ममुहूर्त में उठें और नित्य कर्मों से निवृत्त होकर पवित्र हो जाएं और घर में विराजित भगवान के सामने गाय के दूध से बने घी का दीपक जलाएं। साथ ही सभी दुख और परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें। ऐसा प्रतिदिन करें। आप जिस भी देवी-देवता को मानते हैं उनके समक्ष घी का दीपक प्रज्जवलित करने से हमारी समस्याएं स्वत: ही समाप्त हो जाएंगी।

शास्त्रों के अनुसार गाय को सभी दुखों को दूर करने वाली माता माना गया है। गाय की पवित्रता की वजह से ही इसे पूजनीय बताया गया है। गौमाता से प्राप्त होने वाली सभी चीजों का पूजन-कर्म में विशेष उपयोग किया जाता है। भागवत पुराण के अनुसार श्रीकृष्ण द्वारा भी गाय की पूजा करने का विधान बताया गया है। 



any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

No comments:

Post a Comment