Monday, October 31, 2011

अब बदल गया किस्मत का सितारा: क्या है बुध का इशारा


किस्मत का तारा ब़ुध अब बदल गया है। पिछले 3 दिनों से बुध वृश्चिक राशि में चल रहा है और अब पूरे महीने इसी राशि में रहेगा। जानिए आपकी राशि के लिए क्या इशारा कर रहा है बुध और कैसा रहेगा ये महीना आपके लिए......



मेष- मेष राशि वालों के लिए बुध का राशि बदलना अशुभ फल देने वाला रहेगा। मेहनत का फल नहीं मिलने से सोच विचार प्रभावित होंगे। अचानक हानि होने के योग बनेंगे। शत्रु सामने आएंगे।

वृष- इस राशि वालों को बिजनेस में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय गुजरेगा। साझेदारी से लाभ होने के योग बनेंगे। रोजमर्रा के कार्यों से आय में वृद्धि होगी।

मिथुन- शत्रुओं को परास्त करेंगे। यश,धन, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चिंताए और जिम्मेदारियां बढ़ेगी। स्वास्थ्य चिंताएं और प्रॉपर्टी संबंधित विवाद हो सकते हैं।

कर्क- विद्यार्थियों के लिए सफलता देने वाला समय रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। योजनाएं छुपाएं। काम बनेंगे।

सिंह- इस राशि वालों के लिए बुध का राशि बदलना अच्छा समय लेकर आया है। इस राशि वालों के भूमि, प्रॉपर्टी संबंधित महत्वपूर्ण कार्योंं की योजनाएं बनेंगी। मानसिक अस्थिरताएं दूर होंगी।

कन्या- इस राशि वालों का राशि स्वामी बुध है इसलिए इस राशि वालों की आंतरिक शक्ति बढ़ेगी। मेहनत पूरूषार्थ सफल होंगे। दुसरों के हित के बारें में सोचेंगे। वाणी पर संयम आवश्यक है।

तुला- इस राशि वालों के लिए बुध का राशि बदलना शुभ रहेगा। निवेश के योग बनेंगे। वाक चातुर्यता से मनचाहे काम पूरे होंगे। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक- इस राशि वालों के लिए बुध का राशि बदलना शारीरीक रूप से अशुभ फल देने वाला रहेगा। आर्थिक रूप से अच्छा फल देने वाला रहेगा। व्यापारियों के लिए शुभ रहेगा। धनागम और आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे।

धनु- धनु राशि वालों के लिए वृश्चिक राशि का बुध पारिवारिक प्रतिकूलताएं देने वाला रहेगा। परिवार से असंतोष बना रहेगा। खर्च की स्थितियां बनेंगी। यात्राएं होंगी। कोई नई योजनाएं नहीं बनाएं समय निकल जाने दें। बाहरी स्थानों से शुभ परिणाम मिलेंगे।

मकर- बुध के बदलने से इस राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा। संबंधों का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नए कार्य क्रियांवयन के लिए समय श्रेष्ठ रहेगा।

कुंभ- कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। यात्राओं से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। सोचे हुए कार्यों में विलंब होगा लेकिन सफलता मिलेगी। पिता पक्ष से चिंताएं बढेंगी।

मीन- नए व्यापार बिजनेस की रूपरेखा बनेगी। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। इस राशि के लोग कर्मठ विचारों से आगे बढ़ें। बाहरी स्थानों से लाभ और अचानक शुभ समाचार मिलेगा

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

No comments:

Post a Comment