Wednesday, November 9, 2011

हर रोज बोलें गणेश, विष्णु व शिव गायत्री मंत्र..झटपट होगी जोरदार तरक्की


बुद्धि, संयम और गुण जीवन में हर कदम पर यश व सफलता का कारण बनते हैं। भगवान गणेश, विष्णु और शिव की भक्ति क्रमश: ज्ञान, शांति और सुख देने वाली ही मानी गई है। माना जाता है कि श्री गणेश विघ्रहर्ता, विष्णु जगतपालक और शिव संहारक शक्तियों से अनिष्ट व बाधाओं का नाश कर तरक्की की राह आसान बना देते हैं।

यही कारण है कि हर रोज खासतौर पर आज बुधवार व बैकुंठ चतुर्दशी के संयोग में श्री गणेश, विष्णु और शिव गायत्री मंत्रों का स्मरण मात्र ही संकटमोचक और मनोरथ सिद्धि के लिए अचूक बताया गया है। इन मंत्रों का ध्यान कार्यसिद्धि की कामना से मन ही मन किसी भी वक्त करना भी शुभ होता है। जानते हैं ये शुभ मंत्र -

- भगवान गणेश, विष्णु और शिव को चंदन लगाकर क्रमश: दूर्वा, पीताम्बर वस्त्र या तुलसी और बिल्वपत्र या धतुरा चढ़ाएं। मिठाई का भोग लगाएं। धूप व दीप जलाकर नीचे लिखे मंत्रों का स्मरण सफलता व तरक्की की इच्छा से कर आरती करें -

गणेश गायत्री मंत्र -

ऊँ एकदंताय विद्महे

वक्रतुण्डाय धीमहि,

तन्नो दंती प्रचोदयात्।

शिव गायत्री मंत्र -

ऊँ तत्पुरुषाय विद्महे,

महादेवाय धीमहि,

तन्नो रुद्र प्रचोदयात्।

विष्णु गायत्री मंत्र -

ऊँ नारायणाय विद्महे,

वासुदेवाय धीमहि

तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्।।

इन मंत्रों का स्मरण किसी परेशानी में मन ही मन करना संकटमोचक भी होता है।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

No comments:

Post a Comment