Thursday, April 28, 2011

3, 12, 21 या 30 को जन्मे लोग होते हैं मनमौजी





जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की तारिख 3, 12, 21, 30 को हुआ हैं वे सभी अंक 3 के व्यक्ति माने जाते हैं। अंक 3 वाले लोग काफी महत्वकांक्षी होते हैं।

अंक तीन या 3 का ग्रह स्वामी गुरु अर्थात बृहस्पति है, ज्योतिष और न्यूमरोलॉजी के अनुसार इस अंक से संबंधित लोगों पर बृहस्पति विशेष रूप से प्रभावित करता है। यह लोग अधिक समय तक किसी के अधीन कार्य करना पसंद नहीं करते, ये उच्च आकांक्षाओं वाले होते हैं। इनका लक्ष्य उन्नति करते जाना होता है, अधिक समय एक जगह रुककर यह कार्य नहीं कर सकते। इन्हें बुरी परिस्थितियों से लडऩा बहुत अच्छे से आता है।

इस अंक के व्यक्ति बहुत भावुक होते हैं और अनुशासन बहुत पसंद करते हैं। जीवन में हर समय खुश रहना और दूसरों को खुश रखना ही इनका लक्ष्य होता है, यह स्वभाव से बहुत मनमौजी होते हैं। अपने से बड़ों के आदेशों पालन करते हैं और चाहते हैं कि इनके आदेशों का भी पालन उसी तरह किया जाए।

अंक 3 के लोग हर क्षेत्र में ऊंचाई पर पहुंचते हैं। इन्हें मेहनत अधिक करना होती है परंतु अंतत: सफलता प्राप्त कर लेते हैं। कभी-कभी ये तानशाही भी करने लगते हैं इसी वजह से इनके कई विरोधी हो जाते हैं। अति स्वाभीमानी और दूसरों के प्रति आभार मानना भी इन्हें पसंद नहीं होता।

- इनके लिए मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार अधिक शुभ होते हैं।

- हर माह की 6, 9, 15, 18, 27 तारिखें इनके लिए विशेष रूप से लाभदायक हैं।

- इन लोगों की अंक 6 और अंक 9 वाले व्यक्तियों से काफी अच्छी मित्रता रहती है।

- रंगों में इनके लिए बैंगनी, लाल, गुलाबी, नीला शुभ होते है।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email :sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment