Tuesday, April 26, 2011

सपने में ऐसे कपड़े दिखाई दे तो, समझ लें कि..



स्वप्न ज्योतिष के अनुसार जब हम नींद में होते हैं तब हमारा सुक्ष्म दिमाग चलता रहता है। उसी वजह से हमें सपने दिखाई देते हैं। इन सपनों में हमारी असल जिंदगी में होने वाली घटनाओं के संकेत छुपे होते हैं। इन संकेतों पर ध्यान दिया जाए तो कई परेशानियों से बचा जा सकता है और कई कार्यों में अतिरिक्त लाभ भी प्राप्त किया जा सकता है।

खुद के कपड़े गंदे और मैले दिखाई दे तो...

- ऐसे व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

- ऐसा सपना संकेत देता है कि उस व्यक्ति का घोर अपमान होने वाला है।

खुद के कपड़े पीले रंग के हो तो...

- दुख प्राप्त होगा।

- उस व्यक्ति के जीवन में तबाही आ सकती है।

खुद के काले रंग के कपड़े दिखाई दे तो...

- ऐसा सपना देखने वाले व्यक्ति को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

- कोई अधिकारी हो या किसी कंपनी मालिक हो या ऑफिसर हो उसे कलंक लग सकता है या अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इन स्वप्न के बुरे फल से कैसे बचें:

- सपनों के बुरे प्रभाव से बचने के लिए प्रात: काल उठने के बाद शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

- पीपल के वृक्ष पर चढ़ाएं और सात परिक्रमा करें।

- किसी गरीब व्यक्ति को खाना खिलाएं उसकी मदद करें, उससे दुआएं लें।

- किसी मंदिर में गुप्त दान करें।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email :sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment