Tuesday, April 26, 2011

किस राशि वालों को पहनना चाहिए मंगल का रत्न?



मंगल देव सभी राशि वालों पर असर डालते हैं। शुभ मंगल व्यक्ति को मेहनत और पुरूषार्थ के साथ विशेष सफलता दिलाता है और अगर मंगल अशुभ होता है तो उसे रक्त से जूड़े रोग हो जाते हैं। मंगल के अशुभ प्रभाव से व्यक्ति बहुत गुस्सा करने वाला और बुरे काम करने वाला होता है। लेकिन अगर मंगल का रत्न पहनें तो मंगल के बुरे असर से बच सकते हैं। यह रत्न अशुभ प्रभाव तो कम करता ही है साथ ही इसको पहनने से कई फायदे भी होते हैं।



जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए मंगल का रत्न मूंगा....



मेष राशि- इस राशि के व्यक्तिओं के लिए मूंगा हमेशा लाभकारी और शुभ फल दायक होता है इससे इनकी आयु में वृद्धि, स्वास्थ्य में उन्नति तथा यश की प्राप्ति होगी क्योंकि मूंगा इस राशि के स्वामी मंगल का ही रत्न है।

वृष राशि- इस राशि के लिए मूंगा रत्न कष्टकारी होता है। इस राशि वालों को इसको पहनने से नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि- इस राशि वालो को मूंगा कभी भी धारण नहीं करना चाहिए क्योंकि इस राशि वालो के लिए मूंगा रोगों की उत्पत्ति करेगा और इसका प्रभाव उलटा पड़ेगा।

कर्क राशि- इस राशि वालो को मूंगा धारण करना अत्यंत शुभ रहेगा। यदि इस राशि वाले लोग मोती और मूंगा एक साथ धारण करें तो उन्हें सन्तान का सुख, यश, मान और प्रतिष्ठा मिलेगी।

सिंह राशि- मूंगा इस राशि वाले व्यक्तियों के लिए अति उत्तम है इसके धारण करने से मानसिक शान्ति, घर तथा भूमि लाभ, धन लाभ और साथ ही यश की प्राप्ति होती है। इससे भाग्य उज्जवल होता है। इस राशि वाले यदि मूंगा रत्न माणिक्य के साथ धारण करे तो आश्चर्यजनक लाभ प्राप्त होने लगेगा।

कन्या राशि- इस राशि वालो को मूंगा रत्न बहुत अधिक हानिकारक है। दुर्घटनाएं और कष्ट हो सकते हैं। इससे छोटे भाइयों को कष्ट मिल सकता है।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए मूंगा हानिकारक होता है। इन्हे कभी भी धारण नहीं करना चाहिए इससे अल्पायु के योग बनते है। अचानक दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि- इस राशि वाले व्यक्तियों के लिए मूंगा धारण करना सुख-समृद्धि कारक तथा कल्याणकारी होता है। इसको धारण करने से निश्चय ही व्यक्ति की आयु में वृद्धि, स्वास्थ्य में उन्नति, तथा यश की प्राप्ति होती है।

धनु राशि- इस राशि वाले अगर मूंगा रत्न धारण करें तोसुख, यश, धन, समृद्धि मिलेगी और भाग्योदय भी होगा साथ ही सन्तान सुख के लिए यह रत्न अति उत्तम रहेगा।

मकर राशि- यदि इस राशि का व्यक्ति मूंगा रत्न धारण करे तो उसे जमीन जायदाद, वाहन, घर, धन की प्राप्ति, तथा माता का विशेष सुख प्राप्त होगा।

कुम्भ राशि- इस राशि वालो को मूंगा रत्न धारण करना वर्जित है यानी बिलकुल मना है। मंूगा छोटे भाई एवं बहनों के लिए कष्टकारी तथा सन्तान के सुख में कमी करेगा साथ ही शारीरिक कष्ट भी हो सकते है।

मीन राशि- इस राशि के लोगों के लिए मूंगा हमेशा लाभकारी होगा। यदि मूंगा पुखराज रत्न के साथ धारण करें तो भाग्य में उन्नति, धन प्राप्ति, परिवार को सुख मिलेगा।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email :sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment