Saturday, April 16, 2011

सपने में खुद को गधे पर बैठे देखें तो समझ लो.



सपनों का सीधा संबंध हमारे भविष्य से होता है। सपनों में कई संकेत छुपे होते हैं कि आने वाले कल में क्या होने वाला है। कई स्वप्न अशुभ या बुरे होते हैं लेकिन इनके शुभ फल प्राप्त होते हैं।



सामान्यत: सपने सभी देखते हैं। यह दुनिया वास्तविकता से एकदम अलग और विचित्र होती है। कभी-कभी सपने में हम खुद को अजीब हरकतें करते हुए भी देखते हैं। ऐसे ही यदि किसी व्यक्ति को सपने में गधा दिखाई दे या खुद को गधे की सवारी करते देखे तो इसके भी अलग-अलग फल भविष्य में प्राप्त होते हैं।



यदि कोई व्यक्ति खुद को गधे पर बैठा हुआ देखता है तो उसे किसी विशेष संस्था में कोई ऊंचा पद प्राप्त हो सकता है। उस व्यक्ति को व्यापार में लाभ प्राप्त होता है और कोई शुभ समाचार मिलने की संभावनाएं बनती हैं।



गधे की पीठ पर खुद को कुछ लादते हुए देखे तो समझ लेना चाहिए कि आपके सभी कष्ट और दुख दूर होने वाले हैं। अच्छे मित्र मिल सकते हैं।



यदि कोई व्यक्ति को किसी गधे की चीख सुनाई दे तो यह दुख की ओर संकेत करती है। व्यक्ति को किसी प्रकार का कोई कष्ट या विपत्ति आने की संभावना होती है। किसी से बिना बात झगड़ा हो सकता है।



सपने में किसी को गधा दिखाई दे तो शुभ होता है। यदि गधा के ऊपर कोई सामान लदा हो तो व्यक्ति को धन लाभ के योग बनते हैं।
Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email :sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment