Sunday, May 22, 2011

23 मई: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?

23 मई 2011 : सोमवार, रवि उत्तरायन, ज्येष्ठ कृष्णपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- षष्ठी

नक्षत्र- श्रवण, शाम 7.22 से धनिष्ठा 

सूर्योदय- 05:56

सूर्यास्त- 06:53

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र मकर में, सूर्य वृष में, मंगल मेष में, बुध मेष में, गुरू मेष में, शुक्र मेष में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।


किस दिशा में यात्रा- जहां तक संभव हो पूर्व दिशा में यात्रा न करें यदि आवश्यक हो तो दूध पीकर यात्रा प्रारंभ करे।



चोरी गई वस्तु- दक्षिण दिशा में चोरी गई समझें, कोशिश करें तो मिल सकती है।
आज जन्म लेने वाले

आज जन्मा जातक ज्ञानी विज्ञानी, सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व, सिद्धांतवादी तथा विचारशील होगा। वह हर कार्य को सोचकर समझकर करेगा। उसमें रूढ़ीवादी होने के लक्षण  होंगे। पुरातन परंपराओं को मानने वाला होगा। सबका प्रिय, समाज में सम्मानित होगा। अपने कार्य  में होशियार तथा कई प्रकार के कार्यों में दक्ष होगा। उसका स्वभाव गंभीर होगा। ज्यादा बात करने में उसे रूचि नहीं होगी। मानवतावादी तथा देश से प्रेम करने वाला होगा। वह बहुत परिश्रमी भी होगा। अपनी मेहनत से वह हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेगा।

कैसा होगा साल

स्थितियों पर आपका नियंत्रण रहेगा। कार्य समय पर करने में कामयाब होंगे। परिवार मे किसी के स्वास्थ्य खराब होने पर परेशानी होगी। भौतिक वस्तुओं पर अत्यधिक व्यय होगा। परिवार में वर्ष के मध्य में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। धन कमाने के प्रयासों में सफलता मिलेगी। कारोबार संबंधी यात्रा होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। जिस कार्य के लिए शुरू में आपको आलोचना मिली उसमें ही प्रशंसा भी मिलेगी।

आज का कारोबार

आज व्यापार मध्यम रहने की संभावना है। कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव ज्यादा होगा। चांदी के दामों में विशेषकर। चाय, काफी, चना, तेल, सीमेंट, लौहा, दाल, तिल, मेवे के भावों में भी तेजी आएगी। सामान्य खाद्य वस्तुओं में भी मामूली तेजी रहेगी। शेयर के दामों गिरावट होगी। निवेश सोच समझकर करें।

Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com


 


No comments:

Post a Comment