Sunday, May 22, 2011

क्यों नहीं रखना चाहिए पूजा घर में पूर्वजों की तस्वीर?



हिन्दू धर्म में रोज घर में पूजा-पाठ करना अनिवार्य माना गया है। इसीलिए हर घर में पूजा घर या पूजा स्थल जरुर रहता है। पूजास्थल घर का वह हिस्सा होता है जिसमें यदि नियमित रूप से ईश्वर की पूजा अर्चना की जाए तो बहुत मानसिक शांति तो  मिलती है साथ ही घर में भी सुख समृद्धि का स्थाई निवास होता है।



लेकिन कई बार लोग पूजा घर में मृत लोगों की या पूर्वजों की तस्वीर भी लगा देते हैं क्योंकि वे पूर्वजों को भी बहुत पूज्य मानते हैं। यदि वास्तु की दृष्टी से देखें तो घर के पूजास्थल पर पूर्वजों की तस्वीर नहीं लगाना चाहिए। किसी भी सदस्य जो जीवित हैं, उनकी तस्वीरें भी उत्तर-पूर्व, उत्तर या पूर्व तीनों दिशाओं में लगाई जा सकती हैं।



लेकिन मृत व्यक्तियों की तस्वीर नहीं लगाना चाहिए क्योंकि वास्तु के अनुसार मृत पूर्वजों की फोटो दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण या पश्चिम में लगानी चाहिए। जबकि पूजा घर हमेशा उत्तर-पूर्व में बनवाना चाहिए। कहते हैं पूजा घर में  पूर्वजों की तस्वीर रखने से घर में शांति नहीं रहती है वास्तु के अनुसार भी इसे उचित नहीं माना जाता है।  इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसीलिए पूजा घर में पूर्वजों की तस्वीर नहीं लगाना चाहिए।


Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment