Saturday, May 21, 2011

जानिए जब सिर, आंखें, हाथ, पैर या होंठ फड़के तो क्या होगा?



ज्योतिष के कई प्रकार है जिसमें हस्तज्योतिष, अंगज्योतिष, तिल ज्योतिष, स्वप्र ज्योतिष, आदि प्रमुख है। अंगो का फड़कना भी ज्योतिष के अनुसार शुभ व अशुभ संकेत और भविष्य में घटने वाली घटनाओं की तरफ इशारा करते हैं।

कुछ अंगों जैसे होंठ, कपाल, आंखे आदि को शुभ अंग माना गया है इनका फड़कना अच्छा माना जाता है तो आइए जानते हैं किस अंग का फड़कना ज्योतिष के अनुसार शुभ है और किसका अशुभ।

- अगर बांये पैर की पहली अंगुली फड़के तो लाभ होता है इसे एक अच्छा शकुन माना जाता है।

- दांये पैर की पहली अंगुली फड़के तो उसे अशुभ संकेत माना जाता है।

- पांव की पिंडलियां फड़कती हैं तो यह आपके दुश्मन से परेशानी मिलने के संकेत है।

- दांया घुटना फड़के तो उसे अशुभ माना जाता है।

- बायां घुटना फड़के तो शुभ संकेत पाया जाता है।

- बाई जांघ फड़कना अच्छा संकेत माना जाता है। यह दोस्त से मदद मिलने के संकेत हैं।

- बांये हाथ का अंगुठा फड़कना  अशुभ माना जाता है।

- दोनों भौंहों के मध्य भाग फड़के तो सुख की प्राप्ति होती है।

- मस्तक फड़के तो यह भूमि लाभ मिलने का संकेत माना जाता है।

- यदि आंखों के पास का हिस्सा फड़के तो प्रिय व्यक्ति से मिलन का संकेत है।

- आंखों के कोने फड़के तो यह धन प्राप्ति का संकेत है।

- अगर कपाल फड़के तो उसे शुभ संकेत माना जाता है।

- होंठों का फड़कना किसी प्रिय वस्तु के मिलने का संकेत है।
लड़कियों के लिए बाएं अंग फड़कना शुभ माना जाता है और दाएं अंग फड़कना अशुभ। जबकि लड़कों के दाएं अंग फड़कना शुभ माना जाता है और बाएं अंग फड़कना अशुभ।

Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment