Thursday, May 5, 2011

अब राहु-केतु नीच राशि में, राशि अनुसार क्या उपाय करें?



ज्योतिष के दो छाया ग्रह राहु-केतु है। राहु और केतु बुरा फल देने के साथ ही कभी अच्छा फल भी देने वाले है। अगर राहु-केतु अपनी निच राशि में आ जाए तो जरूर बुरा फल देने वाले होते हैं। 3 मई से राहु-केतु अपनी निच राशि में आ गए हैं। राहु वृश्चिक और केतु वृष राशि में है। राहु-केतु 20 महीने और 10-11 दिन तक एक ही राशि में रहते हैं। अब 14 जनवरी को ये अपनी राशि बदलेंगे। जानिए नीच राशि में स्थित राहु-केतु के बुरे प्रभाव से बचने के लिए राशि अनुसार आपको क्या उपाय करने चाहिए..



मेष- आठवां राहु होने के कारण आप 8 बुधवार तक कोई सिक्का तालाब या नदी में डालें।

वृष- राहु केतु की शांति के लिए नारियल या बादाम बहते पानी बहाएं।

मिथुन- आपकी राशि से छठी राशि में राहु होने से आप भूरे रंग का कुत्ता पालें या रोज उस कुत्ते को रोटी खिलाएं।

कर्क- इस राशि वाले चांदी का छोटा हाथी बना कर घर में रखें।

सिंह- अपनी राशि के अनुसार आप हाथी दांत घर में रखें। (खिलौना नही रखें)

कन्या- कन्या राशि के जातक सूर्योदय के बाद चिडिय़ों को दाना डालें।

तुला- अगर तुला राशि वाले लोग चांदी की ठोस गोली हमेशा अपने पास रखें तो उनको अच्छा लाभ होगा।

वृश्चिक- अपनी ही राशि में राहु होने से बुरे प्रभाव से बचने के लिए गले में चांदी पहनें।

धनु- लाल कपड़े की थैली में सौंफ रख कर हमेशा सिरहाने रख कर सोएं।

मकर- मकर राशि वालोंं को भिखारी को कुछ न कुछ दान जरूर देना चाहिए। खाली न जानें दें।

कुंभ- आप अपनी राशि के अनुसार मसूर की दान पानी में बहाएं।

मीन- इस राशि वालों को केसर का तिलक लगाने से शुभ फल प्राप्त होगा।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment