Saturday, May 14, 2011

न्यूमरोलॉजी: कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए



इस सप्ताह के सितारों की चाल का क्या असर पड़ेगा आपके बिजनेस, परिवार और कार्यक्षेत्र पर? कैसे रहेंगे इस सप्ताह के साथ दिन आपके लिए? पढि़ए अपना साप्ताहिक राशिफल....



अंक 1- आपके लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। पारिवारिक कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र मे लाभ मिलेगा, उच्च अधिकारीयों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नए मित्रों से मुलाकात होगी।  सप्ताह के विशेष शुभ दिन मंगलवार

और शुक्रवार रहेंगे।

अंक 2- यह सप्ताह सामान्य रहेगा। कुछ उथल पुथल हो सकती है। योजनाओं मे बदलाव होंगे। सोचे हुए कार्य समय पर नही होने से परेशान रहेंगे। मां का आर्शीवाद लेकर काम के लिए निकले, काम पूरा होगा। सप्ताह के विशेष शुभ दिन- बुधवार और शनिवार रहेंगे।

अंक 3- यह सप्ताह अच्छा रहेगा। मनचाही सफलता मिलेगी। रूका हुआ धन मिलेगा। मानसिक संतोष मिलेगा। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। मान सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सप्ताह के विशेष शुभ दिन- सोमवार और गुरूवार ।

अंक 4- आनंद और खुशियो के अवसर मिलेंगे। नये काम की योजनाए बनेगी। आप लोगो को आकर्षित करेंगे। यात्राओं का योग है। संतान की और से शुभ समाचार मिलेंगे। साक्षात्कार और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। शुभ दिन- सोमवार और शुक्रवार।

अंक 5- चिंताए बनी रहेंगी। कार्य धिमी गति से होंगे। स्वस्थ्य खराब रहेगा, पेट के रोग से परेशान रहेगे। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। मेहनत अधिक होगी। पारिवारिक काम के लिए समय निकालना पडेगा। नया काम शुरू न करें । सप्ताह के विशेष शुभ दिन- मंगलवार और शनिवार।

अंक 6- भूमि, भवन, वाहन से लाभ के योग बन रहे है। यात्राए होगी। धन लाभ होगा। किसी व्यक्ती विशेष से विवाद के योग बन रहे है। व्यापारियो के लिए यह सप्ताह शुभ है। पारिवारिक जिम्मेदारिया निभाने मे संतुलन बनाए। शुभ दिन- शुक्रवार और शनिवार।

अंक 7 यह सप्ताह शुभ रहेगा। अचानक शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रो, परिवार के साथ यात्रा के योग है। किसी कार्य की चिंता बनी रहेगी परन्तु जल्दी ही समाधान हो जाएगा। अचानक धन मिलने का योग है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। शुभ दिन- सोमवार और रविवार।

अंक 8- परेशानी और चिंता होगी परन्तु जल्दी समाधान मिल जाएगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वाणी पर संयम रखे। नया कार्य न करें। विवाद की स्थिती बन सकती है। सप्ताह अनुकूल नही है। शुभ दिन- मंगलवार और शनिवार।

अंक 9- यह सप्ताह विशेष शुभ रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। नई योजनाए बनेंगी। आत्मविश्वास बढेगा। मान सम्मान बढेगा। काम पूरे होंगे। साझेदारी मे लाभ मिलेगा। परिवार, मित्रों से सहयोग मिलेगा। शुभ दिन- सोमवार और शुक्रवार।


Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com


No comments:

Post a Comment