Sunday, June 12, 2011

13 जून: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?

13 जून: सोमवार, रवि उत्तरायन, ज्येष्ठ शुक्लपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- द्वादशी,

नक्षत्र- विशाखा

सूर्योदय- 05:45

सूर्यास्त- 07:08

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र तुला में, सूर्य वृष में, मंगल मेष में, बुध वृष में, गुरू मेष में, शुक्र वृष में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- जहां तक संभव हो पूर्व दिशा, में यात्रा न करें। यदि आवश्यक हो तो शीशे मे मुंह देखकर जाए।

चोरी गई वस्तु- पूर्व दिशा में चोरी गई समझें, जल्दी ही मिल सकती हैं।

कैसा होगा साल-


इस वर्ष अब तक का आपका श्रेष्ठ वर्ष होगा। सभी और से आपको शुभ समाचार एवं शुभ कार्य की सूचना मिलेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिलेगें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। धन की आवक उत्तम रहेगी। नए व्यापार स्थापित करने में सफल होंगे। अधिकारियों को आपसे पूर्ण संतुष्टि होगी। आपको श्रेष्ठ कार्य के लिए पुरस्कार प्राप्त होंगे। समाज में प्रतिष्ठा बनेगी। परिवार में सभी से सम्मान प्राप्त होगा।

आज का कारोबार-

चर चल नक्षत्र में व्यापार जोरदार खरीदी रहेगी। चना, उड़द, तुअर, मूंग, मसूर सभी में तेजी आएगी। अन्य खाद्य सामग्रियों में भी तेजी का माहौल रहेगा। सोना-चांदी में मामुली तेजी रहेगी। पीतल, तांबा, सीसा भी तेज रहेंगे। सेंसेक्स भी तेजी के साथ खुलेगा।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment