Sunday, June 12, 2011

न्यूमरोलॉजी: कुछ ऐसे रहेंगे आपके लिए आने वाले सात दिन



इस सप्ताह के बारे में क्या कहता है अंक ज्योतिष? क्या है आपके लिए अंको का इशारा? अंको के अनुसार जानिए सप्ताह के कौन से दिन रहेंगे आपके लिए शुभ और कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह?

12 से 19 जून का राशिफल-

अंक-1 यह सप्ताह आपके लिए शुभ है। कार्य प्रणाली में आप नये बदलाव लायेंगे। फि़ल्म तथा प्रकृति से जुड़े व्यक्ति तथा कलाकार सम्मानित होंगे। स्त्रियों को परिवार में सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सप्ताह के शुभ दिन- मंगलवार और शनिवार

अंक-2 यह सप्ताह आपके लिए लाभदायी रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके कार्यों की अच्छी प्रगति होगी। विज्ञान तथा अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति मान-सम्मान पायेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रा होगी। सप्ताह के शुभ दिन- गुरूवार और बुधवार

अंक-3 इस सप्ताह आपका कार्य मंद गति से चलेगा। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। सप्ताह का मध्य समय लाभदायक है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्राएं होंगी। सप्ताह के शुभ दिन- मंगलवार और गुरूवार

अंक-4 यह सप्ताह आपकी कार्यप्रणाली के लिहाज से अच्छा साबित होगा। विवाह आदि मंगल कार्य अच्छी तरह से संपन्न होंगे। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए सप्ताह का शुरूआती समय शुभ है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सप्ताह के शुभ दिन- सोमवार और गुरूवार

अंक-5 यह सप्ताह आपके लिए शुभ है। कार्य व्यवस्था के दौरान अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना ज़रूरी है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को पदोन्नति मिलेगी। स्त्रियों को घर में सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रा होगी। सप्ताह के शुभ दिन- मंगलवार और शुक्रवार

अंक-6 यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। परिवार में मंगलकार्य संपन्न होने से प्रसन्नता बनी रहेगी। मित्रों से योग्य सहायता प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्राएं होंगी। सप्ताह के शुभ दिन- बुधवार और शुक्रवार

अंक-7 यह सप्ताह आपको धन लाभ करायेगा। शासन से जुड़े व्यक्तियों को पदोन्नति प्राप्त होगी। घर की साजसज्जा में बदलाव संभावित है। स्त्रियों में प्रसन्नता रहेगी। सप्ताह के शुभ दिन- शुक्रवार और शनिवार

अंक-8 यह सप्ताह आपके लिए शुभ फलदायी है। पारिवारिक विचार-विमर्श होंगे। संबंधों में घनिष्ठता आयेगी। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए सप्ताह अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सप्ताह के शुभ दिन- शुक्रवार और सोमवार

अंक-9 यह सप्ताह आपके लिए शुभ है। पुरुष आर्थिक व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। शुभ समय देखकर ही ज़मीन-जायदाद खरीदने की योजना बनायें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्राएं होंगी। सप्ताह के शुभ दिन- बुधवार और सोमवार


Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment