Wednesday, September 21, 2011

आज का राशिफल : इन लोगों को आज मिलेगा इन्वेस्टमेंट का फायदा


मेष- नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी। कारोबार के लिए छोटी लाभदायक यात्रा हो सकती है। परिवार में सभी का सहयोग मिलेगा। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। विदेशों से लाभ प्राप्त होगा। पिता से आशीर्वाद लें। शुभ रंग पीला, अंक ६-

वृषभ - भाग्य का सहारा मिलेगा। पुराना किया गया कोई निवेश लाभ देने वाला होगा। दोपहर के बाद कोई विवाद हो सकता है। अनावश्यक विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। व्यापार में धन की कमी महसूस होगी। दूध मिश्रीत जल ेस स्नान करें। शुभ रंग नीला, अंक ७-

मिथुन - रोजगार के अवसरों की प्राप्ति होगी। नए व्यवसाय का अवसर प्राप्त होगा। आपके कार्यों की तारीफ होगी। सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ  भ्रमण पर जाने का विचार होगा। दही का सेवन करें। शुभ रंग सफेद, अंक ४-

कर्क - आय के बेहतरीन अवसर की प्राप्ति होगी। अधिकारियों की ओर से आपको समर्थन मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। कार्य की अधिकता होने से थकावट महसूस होगी। दूध केशर का सेवन करें। शुभ रंग लाल, अंक ५-

सिंह - प्रात: ही शुभ समाचार प्राप्त होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। नए कारोबार में प्रवेश का अवसर प्राप्त होगा। कठिनाइयों से उबरने में सफलता मिलेगी। अवसरों का लाभ उठाने में सफलता मिलेगी। गण्ेाशजी का दर्शन कर घर से निकलें। शुभ रंग हरा, अंक ८-

कन्या - यात्रा एवं यातायात के साधनों में परेशानी हो सकती हैं। कार्यस्थल पर मामूली विवाद हो सकता है। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आय साधारण रहेगी। निर्माण में व्यय होगा। हनुमानजी को मिठा भोग लगाएं। शुभ रंग काला, अंक ९-

तुला - कार्यस्थल पर वातावरण मनमाफिक रहेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रसिद्ध व्याक्तियों से सपंर्क होगा। व्यापारिक क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेंगे। किसी की मदद करके अच्छा महसूस करेंगे। किसी की अन्न से मदद करें। शुभ रंग जामुनी, अंक ११-

वृश्चिक - शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। नए लोगों से संपर्क होगा। कार्य का विस्तार होगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसरों की प्राप्ति होगी। शत्रुओं का पराभाव होगा। अन्न का दान करें। शुभ रंग केशरी, अंक १२

धनु - सुखद आश्चर्यजनक सूचना मिलेगी। आपके निर्णयों में सटीक ता रहेगी। कार्य के तरीक में बदलाव होगा। क्रोध से हानि होने की संभावना है। संयम से कार्य करें। साझेदारों से विवाद हो सकता है। दुर्गा जी का पूजन करें। शुभ रंग आसमानी, अंक २-

मकर - विवाह योग्य जातकों को विवाह प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। आपके कार्यों को सफलता मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात कार्य वृद्धि में सहायक होगी। संपर्कों का लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। पुराने वस्त्र का दान करें। शुभ रंग भूरा, अंक१-

कुंभ - मदद की अपेक्षा पूरी नहीं होगी। निराश न हों, दोपहर के बाद आपका समय अच्छा है। अपेक्षित कार्यों के पूर्ण होने से हर्ष होगा। संतान से सहयोग मिलने पर हर्ष होगा। नए कार्यों की ओर आकर्षण होगा। गणेश जी का दर्शन करें। शुभ रंग महरुन, अंक १०-

मीन - माता-पिता से सहयोग प्राप्त होगा। दंापत्य जीवन में साथी से सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। साथी के स्वास्थ्य की चिंता होगी। कारोबार में सफलता मिलेगी। विरोधियों को बुद्धि से पराजित कर देगें। हनुमानजी को उड़द का पकवान अर्पण करें। शुभ रंग  गुलाबी, अंक ३-

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment