Wednesday, November 2, 2011

हजारों साल पुरानी परंपरा: 5 प्रकार से प्रसन्न होते हैं सभी देवी-देवता


शास्त्रों के अनुसार भगवान को प्रसन्न करने की कई अलग-अलग विधियां और पूजन पद्धितियां बताई गई हैं। सभी विधियों का अपना अलग महत्व है। शिव पुराण के अनुसार मुख्य रूप से पांच प्रकार से ईश्वर की आराधना की जा सकती है।

देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए सृष्टि के प्रारंभ से ही कई प्रकार की विधियों का चलन है। हमारे जीवन से जुड़ी सभी समस्याओं का निराकरण देवी-देवताओं की प्रसन्नता से हो जाता है। किसी भी देवता की कृपा प्राप्त करने के लिए ये पांच विधियां सर्वश्रेष्ठ बताई गई हैं। शिव पुराण के अनुसार पूजा की पांच विधियां सर्वश्रेष्ठ मानी गई हैं-

पहली विधि है जिस देवता के निमित्त पूजा करनी हैं उन देवी-देवताओं के मंत्र का जप करना। दूसरी विधि है होम या यज्ञ करना। तीसरी विधि है संबंधित देवता के नाम पर दान करना। चौथी विधि है तप करना। अंतिम पांचवी विधि है देवी-देवताओं की प्रतिमा या चित्र पर सोलह उपचारों से उनकी पूजा करना, आराधना करना।

यह सभी पांचों विधियां हजारों साल पुरानी हैं और आज भी इसी प्रकार भगवान को प्रसन्न करने की परंपरा प्रचलित है।


any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678


No comments:

Post a Comment